Last Updated:
Tomato farming Tips:
किसान मनीष कुमार ने कहा कि टमाटर की खेती पर 60 से 65 हजार रुपए कुल खर्च आता है. इस प्रकार से देखा जाए तो काफी फायदा मिलता है. हम इस बार एक एकड़ से 6 लाख रुपए कुल कमाई की है, जिसमें हमें शुद्ध मुनाफा के तौर पर 5 लाख रुपए प्राप्त हुआ है.
इन्हीं किसानों में से एक हैं, जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित कतरासीन गांव के किसान मनीष कुमार. वो 14 साल से पारंपरिक खेती से हटकर टमाटर, खीरे और शिमला मिर्च उगा रहे हैं और उससे अच्छी कमाई कर रहे हैं. अगस्त में उन्होंने अभिलाष प्रजाति की टमाटर की खेती की. एक एकड़ में उन्होंने टमाटर की खेती की थी, जिससे उनको एक सीजन में 6 लाख रुपए तक का रिटर्न मिला.
कब करें टमाटर की खेती
मनीष कुमार ने Local 18 से कहा कि हम भी पारंपरिक खेती ही करते थे, लेकिन कुछ फायदा नहीं मिला. फिर जल्दी रिटर्न देने वाले फसलों की खेती करना शुरू कर दिया. आज उन्हीं फसलों की वजह से सलाना 10 लाख रुपए तक की कमाई कर लेते हैं. इस बार अगस्त के महीने में टमाटर उगाया था. इसकी प्रजाति अभिलाष थी, जो सर्दियों में उगने वाली बेहतरीन किस्म है. इस प्रजाति की खासियत यह होती है कि आम टमाटर से 15 से 20 दिन पहले ही निकलना शुरू हो जाता है, जो कमाई के लिहाज से काफी फायदेमंद है.
एक एकड़ से बने लखपति
उन्होंने कहा कि चुकी उस समय बाजार में टमाटर कम होता है और यह 20 दिन पहले निकल जाता है तो 40 रुपए से 50 रुपए प्रति किलो तक की बिक्री हो जाती है. ऐसे में हम जैसे किसानों के लिए 20 दिन काफी होता है, मुनाफा के लिहाज से. एक सीजन में इस वक्त टमाटर की खेती पर 60 से 65 हजार रुपए कुल खर्च आता है. इस प्रकार से देखा जाए तो काफी फायदा मिलता है. हम इस बार एक एकड़ से 6 लाख रुपए कुल कमाई की है, जिसमें हमें शुद्ध मुनाफा के तौर पर 5 लाख रुपए प्राप्त हुआ है. खेती बाड़ी मेहनत और समय से करने पर चलती है. साथ ही स्मार्ट तरीका भी किसानों को अपनाना आना चाहिए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.