Intercropping Farming Tips: आप भी आम की बागवानी करते हैं. तो जो जमीन खाली रह जाती है वो भी कमाई कराएगी. कृषि विशेषज्ञ वकील यादव के अनुसार आम और अमरूद के बागान में इंटरक्रॉपिंग से आलू, हल्दी, अदरक, पपीता जैसी फसलें उगाकर किसान साल में दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी क्या विधि है.
क्या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ
बागवानी में करें इन फसलों की खेती
कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि कई सब्जियां जैसे आलू, हल्दी, अदरक आदि की खेती छांव में भी की जा सकती है. अगर आप आम का बागान लगाए हुए हैं, तो इन चीजों की खेती करके एक साल में दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं. क्योंकि सीजन में आम के बागवानी में नुकसान भी झेलना पड़ सकता है. अगर आप बागान के बीच में फूल की खेती कर लेते हैं, तो वह भरपाई कर देगा और अच्छा-खासा मुनाफा भी होगा. आलू, अदरक और हल्दी की खेती ठंड में भी की जा सकती है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.