मंडी जिला की सुंदरनगर पुलिस ने 134 ग्राम चिट्टे के साथ सुरेंद्र कुमार और रिंकू को गिरफ्तार किया है. यह इस साल की सबसे बड़ी बरामदगी है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
मंडी के सुंदरनगर में चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी.
एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि नाकेबंदी के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी. जांच के दौरान कार को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे. तलाशी लेने पर वाहन से एक लिफाफा बरामद हुआ. लिफाफा खोलने पर उसमें चिट्टा पाया गया. वजन करने पर इसकी मात्रा 134 ग्राम निकली. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार उर्फ खिन्दू पुत्र रामशरण निवासी गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर और 33 वर्षीय रिंकू पुत्र निरंजन निवासी गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है.
एसपी मंडी ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ पहले से छह तथा रिंकू के खिलाफ एक मामला दर्ज है. दोनों को क्षेत्र में चिट्टे का मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि मंडी पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है. उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई और कहां ले जा रहे थे. उन्होंने बताया कि ज्यादा क्वांटिटी के चलते फायनांशियल इनवेस्टिगेशन भी की जाएगी.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.