मंडी जिले के निजी ट्रांसपोर्टरों ने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘एचआरटीसी केलांग मण्डी’ नामक फेसबुक पेज को बंद करने और इसे संचालित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को मंडी में कनिका, अनुज और अंजली बस के संचालकों ने पत्रकार वार्ता कर इस पेज को तुरंत हटाने की मांग उठाई। कनिका बस के संचालक पंकज जम्वाल ने बताया कि इस फेसबुक पेज के माध्यम से रोजाना निजी बसों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। उनके अनुसार, इससे मंडी में एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटरों के बीच तनाव बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पेज को एचआरटीसी का एक कंडक्टर ललित चला रहा है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई जम्वाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कई बार आरएम मंडी, आरटीओ और जिला प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि शिमला सचिवालय में किसी जानने वाले के कारण संबंधित व्यक्ति हर बार बच निकलता है और अपनी गतिविधियां जारी रखता है। पेज को बताया गैर-आधिकारिक, बदनाम करने का आरोप ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि ‘एचआरटीसी केलांग मण्डी’ नाम से चल रहा यह पेज आधिकारिक नहीं है, बल्कि इसे ब्लॉगर और व्यूज बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है। उनका कहना है कि इस पेज का मकसद निजी बस ऑपरेटरों को बदनाम करना है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग, अदालत जाने की चेतावनी ट्रांसपोर्टरों ने जिला प्रशासन से इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेने और पेज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.