मंडी के जोगिंदरनगर में HRTC बस की सीढ़ी पर लटकते बच्चे का वीडियो वायरल हुआ. लोगों ने सुरक्षा पर सवाल उठाए. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से जांच की मांग. बस ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ जारी.ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ की गई है और विभागीय जांच जारी है. उन्होंने बताया कि इस रूट पर चलने वाली यह बस पिछले 5 दिनों से रूट पर नहीं जा रही है.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदरनगर उपमंडल से एक वीडियो सामने आया है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा बस की पिछली खुली सीढ़ी पर बैठा है. उसके पास न तो सुरक्षित बैठने की जगह है और न ही कोई सहारा. बस तीखे पहाड़ी मोड़ों से गुजर रही है, जहां एक सेकंड की भी चूक या झटका किसी बड़े और दर्दनाक हादसे का कारण बन सकता था. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. यह खौफनाक मंजर देखकर लोग हैरान हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. कई यूजर्स ने इस लापरवाही पर कड़ा रोष जताते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
अड्डा प्रभारी जोगिंदरनगर,विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी मिल गई है. यह बस जोगिंदरनगर-गलमाठा-पद्धर रूट पर चलती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ की गई है और विभागीय जांच जारी है. उन्होंने बताया कि इस रूट पर चलने वाली यह बस पिछले 5 दिनों से रूट पर नहीं जा रही है और फिलहाल वर्कशॉप में इसका काम चल रहा है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.