मंडी अस्पताल में उपचार कराते हुए ड्राइवर-कंडक्टर।
हिमाचल प्रदेश के मंडी बस स्टैंड पर मंगलवार देर रात एचआरटीसी बस के ड्राइव और कंडक्टर पर दो युवकों ने हमला कर दिया। इससे दोनों कर्मचारियों को चोटें आई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में धुत थे। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर-कंडक्टर की वर्दी तक फाड़ द
जानकारी के अनुसार- यह घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे की है। जब परमाणु डिपो की एचआरटीसी बस दिल्ली से सवारियां लेकर मनाली की ओर जा रही थी और चाय-पान के लिए मंडी बस स्टैंड पर रुकी। इसी दौरान दो युवक बस में चढ़ गए और यात्रियों से आधार कार्ड मांगने लगे।
मंडी में नशेड़ी युवकों के हमले से घायल ड्राइवर-कंडक्टर।
आरोपियों ने यात्रियों से मांगा आधार कार्ड
कंडक्टर ललित कुमार ने बताया कि जब यात्रियों ने आधार कार्ड न होने की बात कही तो दोनों युवक उनसे उलझ पड़े और हाथापाई करने लगे। यात्रियों ने इसकी सूचना ड्राइवर भास्कर गौतम और कंडक्टर को दी। जब ड्राइवर-कंडक्टर ने युवकों को समझाने और रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी।

मंडी बस अड्डे में नशेड़ी युवकों द्वारा फाड़ी गई वर्दी दिखाते हुए ड्राइवर-कंडक्टर।
सवारियों से भी धक्का-मुक्की की
इस मारपीट में ड्राइवर-कंडक्टर घायल हो गए। इस दौरान युवकों ने सवारियों के साथ भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पहले भी मारपीट के कई मामलों में संलिप्त रहे हैं।
HRTC ड्राइवर-कंडक्टर की चेतावनी
घटना को लेकर एचआरटीसी चालक और परिचालक यूनियनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित ठाकुर ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी और एसपी मंडी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो एचआरटीसी की बसें बस स्टैंड के भीतर प्रवेश नहीं करेंगी।

मंडी बस अड्डे में हमले के बाद इकट्ठे ड्राइवर-कंडक्टर।
दोनों आरोपी गिरफ्तार: SP
एसपी मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मारपीट करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.