मंडी प्रशासन की ओर से परंपरा अनुसार बड़ादेव का स्वागत किया जाएगा. मंडी के राजा राज माधवराय से भेंट के उपरांत ‘बड़ादेव टारना मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. बड़ादेव की छोटी काशी के लिए रवानगी होगी और देव कुम्भ समाप्त होने के बाद देवस्थल पहुंचने तक उन्हें सिक्योरिटी दी जाएगी .
देव उप समिति, शिवरात्रि मेला के संयोजक एडीएम डा. मदन कुमार ने बड़ादेव के देव स्वरूप को सुरक्षित मंडी पहुंचाने के लिए पुलिस के दो जवान उपलब्ध करवाने का पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा से आग्रह किया है. प्रशासन ने बड़ादेव के प्रतिनिधियों को भी इस बारे में सूचित किया है.
15 साल के बाद होगा महामिलन
बता दें कि 15 साल के बाद यह अवसर बना है कि इस बार बड़ादेव अपने पुजारी के साथ छोटी काशी में देव समागम में शामिल होंगे. हालांकि 9 गढ़ के देवलुओं ने पुजारी बोधराज को गूर घोषित कर दिया है, परन्तु बोधराज चैत्र नवरात्र के एक-दो दिन पहले गूर का दायित्व संभालेंगे.
इस बार 500 साल की होजाएगी मंडी शिवरात्रि
बड़ी ही गौरव और खुशी की बात है कि महाराज अजयबर सेन द्वारा छोटी काशी मंडी के आराध्य देव बाबा भूतनाथ जी के लिए प्रारंभ की गई ऐतिहासिक शिवरात्रि महोत्सव परंपरा इस वर्ष अपने 500 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण कर रही है.यह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि मंडी की आस्था, संस्कृति और पहचान का महापर्व है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.