हिमाचल प्रदेश में बरसात ने जमकर तबाही मचाही. मनाली में भी काफी नुकसान हुआ. चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे की बहाली अब तक जारी है और नेशनल हाईवे अथारिटी सड़क बनाने में जुटी है. हालांकि, टूरिस्ट सीजन से पहले ओल्ड मनाली का पुल बनने के बाद अब लोगों के लिए खोल दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, बीते 75 दिन से इस पुल के टूटने के बाद ओल्ड मनाली जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था.
पुल का शुभारंभ करने के बाद विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि इस पुल के बनने से मनाली गांव सहित उझी घाटी के शनाग, बुरुआ के ग्रामीणों को भी मनाली आने जाने की सुविधा मिल गई है. उन्होंने कहा कि मनाली शहर से मनाली गांव के लिए बन रहे संपर्क मार्ग का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है. उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण मनाली विधानसभा क्षेत्र में 14 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके छह सड़कें पूर्ण रूप से बनकर तैयार है जबकि आठ सड़कें छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी है. जल्द ही इन शेष सड़कों को भी बड़े वाहनों के लिए बहाल कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर नेहरूकुंड पुल से बेकर और कृष्णा पोट तक सड़क बनाई जाएगी. पीडब्ल्यूडी विभाग को इसका एस्टीमेट बनाने के लिए कहा गया है.
मनाली में विंटर कार्निवाल की तैयारियां

कुल्लू और मनाली में हुआ था भारी नुकसान
गौरतलब है कि 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश के कारण मनालसु नदी उफान पर आ गई थी. बाढ़ के कारण नदी पर बना पुल ढह गया था. जिसके कारण ओल्ड मनाली के क्लब हाउस होकर पलचान की ओर जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसके अलावा, कुल्लू और मनाली के बीच चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे भी कई जगह से टूट गया था और ब्यास नदी हाईवे पर बहने लगी थी. इसके अलावा, मनाली बाइपास भी पूरी तरह से टूट गया था, जिसका काम चल रहबा है.
About the Author

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.