Manali Protest: हिमाचल प्रदेश के मनाली की महिला की मौत को लेकर विवाद हो गया. महिला की मौत बीते सप्ताह हुई थी. पुलिस ने पति को अरेस्ट किया है. लेकिन अब परिवार को अरेस्ट करने की मांग की गई है. महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.
दरअसल, मनाली के गांव बालसारी की महिला की मौत को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं मनाली की सड़कों पर उतरी. घाटी की सैकड़ों महिलाओं ने मंगलवार को मनाली शहर में विरोध रैली निकाली और थाना का घेराव किया. इस दौरान काफी देर तक पुलिस जब वार्ता के लिए नहीं आई तो महिला शक्ति का गुस्सा और भड़क गया.
मनाली में महिलाओं ने क्यों किया प्रोटेस्ट
दरअसल, बीके सप्ताह 3 दिसंबर मनाली की महिला कल्पना की लाश घर में फंदे पर लटकी मिली थी. महिला का मायका गोजरा गांव में है. परिवार ने पुलिस को शिकायत में ससुरालियों पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे. कल्पना की शादी वर्ष 2021 में बलसारी गांव के रवि ठाकुर के साथ हुई थी. दोनों का एक बेटा और बेटी हैं. हालांकि, कल्पना और रवि के बीत विवाद शादी के बाद ही शुरू हो गया था. आरोप है कि पति और ससुराली उसके साथ मारपीट करते थे औऱ उसके खाते से पैसे भी निकाले थे. बाद में कल्पना मायके भी आ गई थी, लेकिन उसे समझाकर वापस ससुराल भेज दिया गया.
घर में मिली थी कल्पना की लाश
3 दिसंबर को कल्पना की लाश घर की तीसरी मंजिल में फंदे पर लटकी थी. परिजनों का आऱोप है कि कल्पना की सास और 2 ननदें तथा पति जिम्मेदार है. हालांकि, पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब परिजन अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं और इसी बात को लेकर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है.
About the Author

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.