नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव में हुए बुजुर्ग दंपति हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में मृतिका का भाई ही मुख्य आरोपी निकला।
जानकारी के अनुसार छुटई चौधरी और उनकी पत्नी केरा बाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका का भाई हल्के हरिजन अपने बेटे की शादी के लिए जीजा और बहन से पैसे और जेवर मांग रहा था। मांग पूरी न होने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीणा ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने में डॉग डॉग स्क्वाड की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये भी पढ़ें- पड़ोसी ने की सोते समय महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, भतीजे पर भी किए थे वार, वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस ने मामले में हल्के हरिजन, धर्मेंद्र चौधरी, इलायची बाई चौधरी, गुड्डू उर्फ कालीराम चौधरी, रीना चौधरी और बड्डू उर्फ भुवन चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चांदी के जेवरात और हत्या में प्रयुक्त चाकू व हंसिया भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डॉग की अहम भूमिका
वारदात के बाद पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम के डॉग ‘मास’ ने जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सर्चिंग के दौरान डॉग बार-बार मुख्य आरोपी हल्के हरिजन के घर के पास रुक रहा था। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली, तो आंगन में खून से लथपथ अधजले कपड़े बरामद हुए, जिसके बाद संदेहियों को हिरासत में लिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.