Last Updated:
Makhana Farming Tips: पूर्णिया के किसान फिरोज आलम परंपरागत तरीके से मखाना की खेती करते हैं, जिसे व्हाइट गोल्ड और सुपरफूड कहा जाता है. इसकी रोपाई कैसे होती है, कौन-कौन सी दवाएं डालनी होती हैं और मखाना कितने समय में तैयार होता है, जानते हैं.
पूर्णिया. मखाना जिसे हम लोग सुपरफूड के नाम से जानते हैं. साथ ही साथ यह मखाना अब ग्लोबल लेवल तक अपनी पहचान बना चुका है. जिस कारण अब किसान मखाना की खेती वृहद पैमाने पर करते हैं, इससे किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मखाना की खेती करने का सही तरीका और इसे लगाने की पूरी प्रक्रिया क्या है. चलिए जानते हैं कि इसे कैसे लगाया जाए.
व्हाइट गोल्ड की खेती करते हैं बहुत से किसान
सुपरफूड मखाना को लोग व्हाइट गोल्ड के नाम से भी जानते हैं. दरअसल यह मखाना किसानों के लिए मुनाफे का साधन ही नहीं बल्कि हम इंसानों के लिए भी बहुत फायदेमंद और पोषक तत्वों से भरपूर है. जिसे खाकर इंसान लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है. ऐसे में आजकल बढ़ते ट्रेंड में कई किसान इसकी खेती करना चाहते हैं.
लेकिन उन्हें सही जानकारी और खेती करने का सही तरीका पता नहीं होता है. जिस कारण वे मखाना की खेती करना चाहते हुए भी नहीं कर पाते हैं. जबकि कई किसान मखाना की खेती बृहद पैमाने पर सही तरीके और पौधों की विशेष देखभाल के साथ करते हैं. जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता है.
इसके बाद चार से पांच अच्छी और गहरी जुताई कर उसमें वर्मी कंपोस्ट और सरसों की खली जरूर दें. उसके बाद खेत को अच्छी तरह समतल करें. फिर खेत में पानी डालकर कीचड़ बनाकर एक-दो दिनों के लिए छोड़ दें.
मखाना रोपाई के 6 महीने बाद होगा तैयार
इसके बाग इसमें मखाना की नर्सरी के पौधों को कम से कम 2 फीट की दूरी पर लगाएं और छोड़ दें. हालांकि उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के 15 दिन बाद खेत में पानी की स्थिति जरूर देखें. पानी कम पड़ जाने पर पटवन करें. फिर समय-समय पर पौधों का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर बाजार में मिलने वाली कीटनाशक दवा या नीम के तेल का स्प्रे करें.
उन्होंने कहा कि पौधों की रोपाई के 6 महीने बाद मखाना अच्छी तरह तैयार हो जाता है. फिर किसान भाई बढ़ती मांग के समय इस मखाने को निकालकर आसानी से स्थानीय व्यापारियों को बेच सकते हैं. जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.