मुजफ्फरपुर में अवैध शराब केखिलाफ उत्पाद विभाग ने एक कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर करीब 22 लाख रुपए मूल्य की अ
कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक पिकअप वाहन उत्पाद टीम को देखकर भागने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि जिले में पूरी शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने और अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को एक साथ तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई।
शराब तस्कर अरेस्ट हुआ है।
70 पेटी विदेशी शराब बरामद
पहली कार्रवाई पूर्वी क्षेत्र में की गई। बेनीबाद थाना क्षेत्र के जाता कांटा बिचला टोला में सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने रिंटू ठाकुर के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 70 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई।
मौके से रिंटू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह आशंका जताई जा रही है कि वह लंबे समय से शराब की तस्करी के धंधे में संलिप्त था।
दूसरी कार्रवाई करजा थाना क्षेत्र में रेवा रोड स्थित ग्रीन सिटी के पास की गई। यहां भूसा के आड़ में एक पिकअप वैन पर भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई थी। जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, पिकअप चालक मौके से फरार होने लगा।
पिकअप सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हुई
तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई है। इस मामले में चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है।
तीसरी कार्रवाई तुर्की थाना क्षेत्र के माधौल ओवरब्रिज के पास की गई। यहां चोकर लदे एक पिकअप वाहन को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान चोकर के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इस मामले में शराब कारोबारी मंजय को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

गाड़ी जब्त हुई है।
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई कुल शराब की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपए आंकी गई है। सभी जब्त वाहनों और शराब को विधिवत जब्त कर संबंधित थाना में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शराब तस्करी या इससे जुड़े किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.