बड़वानी। जिले से गुजर रहे मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेंधवा के पास ग्राम सालीकला के समीप मजदूरों से भरी एक पिकअप (UP 86 T 7298) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 वर्षीय सीतेश पुत्र चपलिया निवासी जामली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पिकअप में 25 से अधिक मजदूर सवार थे, जो जामली, लवाणी और आसपास के गांवों से मजदूरी के लिए राजपुर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पतालों में इलाज जारी
घायलों में से 16 लोगों को सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया, जहां एक और घायल की मौत हो गई। वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य 5 घायलों को नारायणदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है।
चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पिकअप चालक मुकेश मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ लगी रही।
घायलों के नाम:
संगीता उगला (22), हुरली कैलाश (40), निनला किना (16), वीरमा फिना (32), लीला बाई जतन (52), करून दिनेश (16), प्रतिज्ञा सुनील (16), संगीता हुबला (16), हरकी गुड़िया (20), रीनका शोभाराम (8), सुशीला शोभाराम (40), बायु कालख्या (17), परसी कालख्या (45), बीरमा भीना (40), नीरा हादु (26), भूरली कैलाश (40), रोशनी गुरलाल (15), पारू रेवला (15), रितेश कैलाश (14) सहित अन्य घायल शामिल हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.