{“_id”:”69a208b3c6abefbe6b09d8c5″,”slug”:”mainpuri-news-cbse-board-exam-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-154863-2026-02-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mainpuri News: कंप्यूटर एप्लीकेशन और पेंटिंग की परीक्षा रही आसान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मैनपुरी। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच आयोजित कराई जा रही हैं। शुक्रवार को आयोजित 10वीं कंप्यूटर एप्लीकेशन और इंटरमीडिएट पेंटिंग की परीक्षा आसान रही। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर प्रसन्नता नजर आई। जनपद के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने जानकारी बताया कि जनपद के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के बीच परीक्षाएं कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 10वीं कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा में 1269 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1250, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की परीक्षा में 247 में से 246 और इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा में 2259 में से 2228 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 12वीं की पेंटिंग विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2277 में से 2244 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षाओं की निगरानी के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों ने परीक्षा की निगरानी की। 10वीं की परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा शीलू ने बताया कि कंप्यूटर एप्लीकेशन का प्रश्नपत्र आसान रहा। वहीं 12वीं की परीक्षा देकर निकले छात्रा पियूष ने बताया कि 12वीं पेंटिंग का प्रश्नपत्र आसान रहा।