कटिहार पुलिस ने 1 जनवरी गुरुवार को कुर्सेला में हुए मिट्ठू कुमार झा हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को आज शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया है।
यह गिरफ्तारी घटना के एक दिन बाद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीतीश यादव उर्फ सुगम यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कटरिया शाहपुरधर्मी, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार का निवासी है।
पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
प्रथम दृष्टया में आपसी रंजिश की लग रही थी घटना
यह घटना 1 जनवरी, 2026 को कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेला चौक पर हुई थी। लगभग 35 वर्षीय मिट्ठू कुमार झा, पुत्र सुबोध कुमार झा, निवासी कटरिया वार्ड संख्या-02, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम प्रतीत होती है।
आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज
इस संबंध में कुर्सेला थाना में मामला 1 जनवरी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/61(2)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार-02 के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।
गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। इसी दौरान नीतीश यादव उर्फ सुगम यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.