मैहर के रामनगर थाना क्षेत्र में होली के दिन दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना गोविंदपुर के पास हुई, जहां मैहर निवासी प्रमोद पांडेय (32) अपनी बाइक से जिंगना से रामनगर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रमोद पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। होली खेलते समय बाइक ने मासूम को कुचला दूसरी दर्दनाक घटना ग्राम सगौनी में हुई। यहां अभिलाष गुप्ता का 4 साल बेटा शिवाय गुप्ता घर के पास होली खेल रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि मासूम शिवाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही दूसरे मामले में अज्ञात बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.