लापता छात्रों की पहचान
लापता छात्रों के नाम इस प्रकार हैं वेद दुबे (उम्र 12 वर्ष), ऋषभ त्रिपाठी (उम्र 13 वर्ष), सूर्यांश मिश्रा (उम्र 15 वर्ष) तीनों छात्र वेद विद्यालय में अध्ययनरत हैं और नाबालिग होने के कारण पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।
पुलिस और विद्यालय प्रबंधन की संयुक्त तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और विद्यालय प्रबंधन की संयुक्त टीम छात्रों की तलाश में जुट गई है। आसपास के इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और संभावित मार्गों पर पूछताछ की जा रही है। साथ ही छात्रों के सहपाठियों और शिक्षकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
ये भी पढ़ें- खबर पर एक्शन… मंत्री ने ली अधिकारियों की क्लास, केमिकल वेस्ट बहा रहे उद्योगों पर कसी नकेल
एसडीएम ने लिया घटनास्थल का जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही मैहर एसडीएम दिव्या सिंह स्वयं वेद विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा पुलिस को छात्रों की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी के निर्देश दिए। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक भी मौके पर मौजूद रहे।
हर पहलू से की जा रही जांच
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। छात्रों के अचानक लापता होने के पीछे किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी को इन छात्रों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। फिलहाल तीनों छात्रों की तलाश जारी है और प्रशासन उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.