जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुबेही में शासकीय स्कूल में पढ़ाने वाले एक अतिथि शिक्षक पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद गुस्साई मां ने सरेराह शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम दुबेही स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक द्वारा युवती के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने अपने पद का गलत फायदा उठाते हुए युवती से छेड़छाड़ की। घटना से मानसिक रूप से आहत युवती ने घर जाकर अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
बेटी से छेड़छाड़ की बात सुनते ही मां का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित मां ने बिना देरी किए आरोपी अतिथि शिक्षक को सार्वजनिक स्थान पर पकड़कर चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ये भी पढ़ें: MP: आष्टा में दो समुदायों के बीच हिंसा, भोपाल-इंदौर हाईवे जाम; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज हालात अब काबू में
घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी साथ ही शिक्षा विभाग को भी मामले की सूचना दी गई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोपी अतिथि शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्कूल जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.