धरना प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे जगह-जगह कूड़
लोग सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका में शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। बिगड़ती सफाई व्यवस्था के बीच, महेंद्रगढ़ के डीएमसी रणवीर सिंह आज नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और 10 दिन का समय मांगा।
जल्द खातों में एरियर भेजने का आश्वासन
डीएमसी ने आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर जांच कर एरियर उनके खातों में डाल दिया जाएगा। हालांकि, सफाई कर्मचारी इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए।कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनके 6 साल (2017 से लंबित) का एरियर उनके खातों में नहीं डाल दिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
2 जनवरी से हड़ताल पर हैं कर्मचारी
सफाई कर्मचारी पूर्ण सिंह ने बताया कि वे 2 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं क्योंकि उन्हें 2017 से एरियर नहीं मिला है।कर्मचारियों ने बताया कि वे चार महीने पहले विधायक कंवर सिंह यादव से भी मिले थे, जिन्होंने 10 दिन में समस्या समाधान का आश्वासन दिया था। चार महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा।
आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे कर्मचारी
पूर्ण सिंह ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों के सफाई कर्मचारियों को एरियर मिल चुका है, जबकि महेंद्रगढ़ के कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला है।महिला सफाई कर्मचारियों ने बताया कि एरियर न मिलने के कारण उनके घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.