चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात करते विधायक कंवर सिंह यादव।
महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मंगलवार को चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महेंद्रगढ़ क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। शिक्षा मंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि सरकार शि
विधायक यादव ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ और राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन शैक्षणिक आवश्यकताओं को देखते हुए, उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय में एक नई साइंस बिल्डिंग और राजकीय महाविद्यालय में एक अकादमिक ब्लॉक के निर्माण की मांग की।
चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को मांग पत्र सौंपते विधायक कंवर सिंह यादव।
मंत्री ने मांगों को पूरा करने का भरोसा
विधायक के अनुसार, इन निर्माण कार्यों से महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। इससे उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और छात्र-छात्राओं का भविष्य और अधिक सशक्त होगा।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विधायक कंवर सिंह यादव की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दोहराया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और विधायक द्वारा रखी गई मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.