प्रजा भलाई संगठन ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे आत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचारों और धार्मिक उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कनीना एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रजा भलाई संगठन ने नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञ
मंगलवार को प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अत्तर लाल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने लगभग एक घंटे तक शांतिपूर्ण धरना दिया। इस दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया।
तहसीलदार को ज्ञापन देते प्रजा भलाई संगठन के लोग
संयुक्त राष्ट्र संघ के नाम भी दिया ज्ञापन
बता दे कि ज्ञापन के माध्यम से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोकने की मांग की गई। यह ज्ञापन संयुक्त राष्ट्र संघ (न्यूयॉर्क, अमेरिका) तथा बांग्लादेश के कमिश्नर के नाम भी भेजा गया।

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचारों को लेकर प्रदर्शन
मानवाधिकारों का हो रहा खुला उल्लंघन
अत्तर लाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश सरकार मूकदर्शक बनी हुई है और असामाजिक तत्वों को संरक्षण देकर हिंदुओं को भय के वातावरण में जीने को मजबूर कर रही है।
हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बंद करने की मांग
अत्तर लाल ने पीड़ित हिंदुओं के साथ एकजुटता दिखाने और उनकी आवाज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। अत्तर लाल ने बांग्लादेश सरकार को हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बंद करने की चेतावनी दी, अन्यथा दिल्ली स्थित बांग्लादेश के कमिश्नर कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की बात कही।
भारी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर भागसिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, शिवलाल राजेंद्र पंच, सूबेदार मदन सिंह, राजेंद्र नंबरदार, डॉ. मुकेश, वीरेंद्र सिंह, शिवलाल गाहड़ा, मीर सिंह वैद, नरेश कुमार रोहिल्ला, संजय शर्मा रसूलपुर, देवेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.