आयोजन की सफलता में कान्यकुब्ज युवा मंडल, महिला मंडल, प्रायोजकों और समाज के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।
रायपुर में कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के तत्वावधान और कान्यकुब्ज युवा मंडल के सहयोग से 4 दिवसीय “कान्यकुब्ज प्रीमियर लीग-2026” का आयोजन सुभाष स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर की तीन टीमों सहित बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, लवन और झारसु
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए लवन की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए। जवाब में बिलासपुर की टीम ने 9.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 119 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। प्रमोद शुक्ला ने मात्र 9 गेंदों में 33 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और अतिथियों के लिए भोजन और हाई-टी की व्यवस्था की गई थी।
समाजसेवा की घोषणाएं, राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन का आह्वान
समापन समारोह में छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला ने समाज के रचनात्मक कार्यों में सहयोग का आश्वासन देते हुए गरीब ब्राह्मण परिवारों के विवाह हेतु ₹25,000 की सहायता की घोषणा की। सुरेश मिश्रा ने भी जरूरतमंद परिवारों के लिए ₹25,000 सहयोग देने की बात कही। वीरेंद्र पांडेय ने प्रतियोगिता को प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का आह्वान किया।
विजेता-उपविजेता सहित खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार
विजेता टीम को ₹21,000 नगद, ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि उपविजेता को ₹11,000 नगद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट कैच, बेस्ट फील्डर और बेस्ट टीम ऑफ द टूर्नामेंट को भी नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में कान्यकुब्ज युवा मंडल, महिला मंडल, प्रायोजकों और समाज के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.