आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती है। महाराष्ट्र के शिवनेरी में शिवाजी के जन्मस्थान पर भारी भीड़ उमड़ी है, वहीं इस दौरान अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात पैदा होने पर महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस के जवानों ने हालात को काबू करने का भरसक प्रयास किया। स्थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवनेरी में देर रात से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भीड़ बढ़ती गई और अचानक भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। पुणे पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के साथ-साथ इंतजाम को बेहतर बनाने के प्रयास किए, लेकिन लोगों की संख्या अधिक होने से हालात खराब हो गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.