{“_id”:”6938aa22bd649dff20058e8a”,”slug”:”maharashtra-news-update-politics-and-crime-news-mumbai-pune-nagpur-thane-news-govt-and-other-news-in-hindi-2025-12-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Maharashtra: शिकंजे में MHADA फ्लैट धोखाधड़ी केस का मुख्य आरोपी; नासिक में 50KG गांजे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एमएचएडीए फ्लैट आवंटन के नाम पर 17.74 करोड़ रुपये की ठगी में शामिल मुख्य आरोपी प्रभाकर शेट्टी को कर्नाटक के उडुपी से गिरफ्तार किया है। शेट्टी कथित रूप से इस मामले के मास्टरमाइंड का करीबी था और निवेशकों से ली गई नकदी व सोने के लेन-देन को संभालता था। पुलिस ने बताया कि वह फर्जी एमएचएडीए अलॉटमेंट लेटर, नकली चालान और अधिकारियों के नाम से तैयार किए गए दस्तावेज दिखाकर लोगों को फ्लैट देने का झांसा देते थे। गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने 12 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अब इस बड़े नेटवर्क की पूरी परतें खोलने में जुटी है।
Trending Videos
अंगदान बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम चला रही महाराष्ट्र सरकार
विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबिटकर ने बताया कि राज्य सरकार अंगदान को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं और जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि अंग प्रत्यारोपण के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन और आधार-लिंक्ड वेटिंग लिस्ट पहले से लागू है। अस्पताल मरीजों का पंजीकरण ‘नोटो’ की राष्ट्रीय सूची में करते हैं, जिसके बाद उन्हें यूनिक आईडी जारी होती है। मंत्री ने बताया कि SOTTO और राज्य के ट्रांसप्लांट समन्वय केंद्र नियमित रूप से नाटक, पोस्टर, सिनेमा विज्ञापन और रेडियो संदेशों के जरिए लोगों को जागरूक करते हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में एक बड़ा ‘मेगा ऑर्गन डोनेशन फेस्टिवल’ भी आयोजित किया जाता है, ताकि अधिक लोग अंगदान के लिए प्रेरित हों।