- Hindi News
- National
- Ajit Pawar Death LIVE | Maharashtra Dy CM Ajit Pawar Plane Crash Tragedy Photos Update NCP Baramati Airport
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। घटनास्थल पर मलबा और आग की लपटें दिखाई दीं। तस्वीर में एक शव भी नजर आ रहा है।
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।
अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। शरद पवार मुंबई और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं।
मैप में देखिए, हादसा कहां हुआ

प्लेन हादसे की 6 तस्वीरें…

बारामती में विमान क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। कुछ मिनट में ही पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया।

आग बुझाने के बाद विमान के टुकड़े रनवे के पास बिखरे नजर आ रहे थे। इसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई है।

बारामती एयरपोर्ट पर हादसे के बाद जलते हुए विमान की तस्वीर, इसमें बायीं तरफ एक शव दिखाई दे रहा है।

क्रैश के बाद विमान आग का गोला बन गया था, इसलिए राहतकर्मियों को शव बाहर निकालने में परेशानी हुई।

पुलिसकर्मियों ने हादसे में मारे गए लोगों के शव एंबुलेंस से बारामती जिला अस्पताल भेजे।

—————————————
अजित पवार के विमान हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
जब वॉशरूम में एक कॉल से बदला पाला:अजित पवार के किस्से, जिन्होंने 6 बार डिप्टी सीएम की शपथ ली; आज प्लेन क्रैश में निधन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ये हादसा हुआ। उनके साथ प्लेन में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। भास्कर एक्सप्लेनर में अजित पवार की पूरी कहानी…
महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश, PHOTOS-VIDEOS: लैंडिग के दौरान बारामती में रनवे से फिसला, विमान जलकर खाक

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह 8.45 बजे प्लेन क्रैश में निधन हो गया। विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए। बारामती में लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर आग लगी। विमान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
लाइव अपडेट्स
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे में मारे गए 5 लोगों के नाम
- अजित पवार- उपमुख्यमंत्री
- एचसी विदिप जाधव, अजित के निजी सुरक्षा अधिकारी
- कैप्टन सुमित कपूर- पायलट
- कैप्टन शांभवी पाठक- पायलट
- पिंकी माली- फ्लाइट अटेंडेंट
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र सरकार ने आज सभी राजकीय कार्यक्रम रद्द किए गए
डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। एकनाथ शिंदे बारामती पहुंच रहे हैं। अजित पवार के निधन शोक से बारामती बंद का ऐलान किया है।
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी बोले- अजित जनता के नेता थे

अजित पवार के निधन की खबर मिलते ही पीएम ने CM देवेंद्र फडणवीस से हादसे की जानकारी ली। उन्होंने X पर अजित के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- “अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अजित पवार का पारिवारिक-राजनीति जीवन
- अजित पवार की शादी सुनेत्रा पवार से हुई, जिनसे उनके दो बेटे जय और पार्थ पवार हैं। 1982 में, अजित पवार ने एक सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड के लिए चुने जाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
- 1991 में, उन्हें पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष चुना गया। वह 1991 में पहली बार बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में अपने चाचा शरद पवार के लिए यह सीट खाली कर दी।
- अजित बारामती विधानसभा क्षेत्र से 7 बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने पहली बार 1991 के उपचुनाव में जीत हासिल की और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में जीत हासिल की।
- नवंबर 2019 में, उन्होंने NCP में फूट डाली और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए और उपमुख्यमंत्री बने।
- फरवरी 2024 में, चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह अजीत पवार के गुट को दे दिया।
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गांव के लोग बोले- गिरते ही विमान में धमाका हुआ
बारामती एयरपोर्ट के पास एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- मैंने अपनी आंखों से देखा, यह बहुत तकलीफदेह था। जब एयरक्राफ्ट फिसला, तभी लगा था कि वह क्रैश हो जाएगा औैर ऐसा ही हुआ। विमान गिरते ही बड़ा धमाका हुआ। इसके तुरंत बाद हम इस तरफ दौड़े और देखा कि एयरक्राफ्ट तो आग का गोला बन चुका था। इसके बाद विमान में 4 से 5 धमाके और हुए। फिर कई लोग पहुंचे और विमान से लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि हम कुछ नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और जो हुआ, उसे देखना बहुत दुखभरा था। मैं इसे शब्दों में नहीं बता सकता।
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सभी शव बारामती हॉस्पिटल पहुंचे, लोगों की भीड़ जमा
हादसे में मारे गए लोगों के शव बारामती के सरकारी अहिल्याबाई होलकर अस्पताल के बाहर भीड़ जमा होने लगी।
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे की जानकारी लगते ही रो पड़े अजित पवार के भतीजे
युगेंद्र पवार को जब हादसे की जानकारी मिली तो वे रो पड़े। युगेन्द्र ने अजित पवार के सामने विधानसभा चुनाव लड़ा था। युगेन्द्र अजित के भतीजे हैं।
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अजित ने एक दिन पहले CM फडण्वीस के साथ मीटिंग की थी
दिवंगत नेता अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट कमेटी ऑन इंफ्रास्ट्रक्चर की बैठक में हिस्सा लिया था। इस मीटिंग में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
DGCA ने अजित पवार के विमान की डिटेल्स साझा की
तारीख: 28 जनवरी, 2026 ऑपरेटर: VSR एयरक्राफ्ट टाइप: लियरजेट 45 लोकेशन: बारामती एयरपोर्ट, महाराष्ट्र यात्री: क्रू समेत 5 लोग
डिटेल: बारामती में एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग हुई। विमान में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार अपने निजी सुरक्षा अधिकारी और एक सहायक के साथ मौजूद थे। इसे 2 क्रू मेंबर ऑपरेट कर रहे थे।
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के वे नेता, जो दुर्घटना में मारे गए
गोपीनाथ मुंडे तारीख: 3 जून 2014 निधन- सड़क हादसे में मौत (कार क्रैश) नेता: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पद: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री, केंद्र में ग्रामीण विकास मंत्री
संजय गांधी तारीख: 23 जून 1980 निधन- दिल्ली (सफदरजंग एयरपोर्ट के पास प्लेन हादसे में पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
माधवराव सिंधिया तारीख: 30 सितंबर 2001 निधन: चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से मौत पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पद: पूर्व सिविल एविएशन मंत्री, वरिष्ठ नेता
जी.एम.सी. बालयोगी तारीख: 3 मार्च 2002 निधन: खराब विजिबिलिटी के हेलीकॉप्टर क्रैश होने से मौत जगह: आंध्र प्रदेश (कृष्णा जिले में तालाब में क्रैश) पार्टी: तेलुगु देशम पार्टी (TDP), लोकसभा स्पीकर थे
वाई.एस. राजशेखर रेड्डी तारीख: 2 सितंबर 2009 निधन: हेलिकॉप्टर क्रैश होने से मौत पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पद: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे
59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम-गृहमंत्री ने महाराष्ट्र CM फडणवीस से हादसे की जानकारी ली
प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करके हादसे के बारे में जानकारी ली है।
04:42 AM28 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
बारामती के पास अजित पवार के प्लेन हादसे के 4 वीडियो
04:29 AM28 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
अजित पवार की पत्नी और बहन बारामती रवाना
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के सभी सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।
शरद पवार, सुप्रिया सुले दिल्ली में हैं और दोनों पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल गए हैं।
04:28 AM28 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
NCP गुट के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे
वीडियो घटनास्थल का है, इसमें NCP के कार्यकर्ता रोते नजर आ रहे हैं। मलबे से बॉडीज को रिकवर कर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
04:27 AM28 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
पुणे जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि की
पुणे जिला प्रशासन ने भी अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।
04:25 AM28 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
DGCA ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.