महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। लोकल बॉडी इलेक्शन के पहले चरण में आज 264 म्युनिसिपल काउंसिल और नगर पंचायत में मतदान कराया जा रहा है। 6,042 सीटों और काउंसिल प्रेसिडेंट के 264 पदों के लिए वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे तक स्थानीय लोग निकाय चुनाव प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। पूरे राज्य में 12,316 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू मतदान कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कुल 62,108 पोलिंग स्टाफ तैनात किए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.