- Hindi News
- National
- BJP Congress AIMIM Alliance Politics; Devendra Fadnavis | Maharashtra Election 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के दो नगर परिषदों में चुनाव के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन किया है। अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में पार्टी ने AIMIM के साथ गठबंधन किया। जबकि अंबरनाथ में बीजेपी ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर नगर परिषद की अध्यक्षता हासिल की।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को इन गठबंधन को खारिज करते हुए पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। फडणवीस ने कहा कि इस तरह के गठबंधनों को पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व ने मंजूरी नहीं दी है और यह संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा-

मैं स्पष्ट कर देता हूं कि कांग्रेस या AIMIM के साथ कोई गठबंधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर किसी स्थानीय नेता ने ऐसा फैसला स्वयं लिया है, तो यह अनुशासन के खिलाफ है। कार्रवाई की जाएगी। ऐसे गठबंधन को रद्द करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन करने पर बीजेपी पर टिप्पणी की।

अंबरनाथ में तीन-पार्टी गठबंधन
अंबरनाथ में बीजेपी ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर ‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी’ बनाई। 31 सीटों के बहुमत के साथ नगर परिषद में बहुमत हासिल किया, जबकि शिवसेना 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही। तीनों पार्टियों ने कहा कि यह कदम नगर को सुरक्षित और स्थिर प्रशासन देने के लिए है।
अंबरनाथ नगर परिषद में 20 दिसंबर को 60 सदस्यीय चुनाव हुआ था। बीजेपी 14, कांग्रेस 12, एनसीपी 4, शिवसेना 27 और 2 इंडिपेंडेंट कैंडिडेट ने जीत हासिल की। बीजेपी की तेजश्री करंजुले पाटील ने शिवसेना की मनीषा वालेकर को हराकर अध्यक्ष पद की शपथ ली। उपाध्यक्ष और समितियों के चुनाव 13 जनवरी को होंगे।
भाजपा पार्षद अभिजीत करंजुले पाटील ने कहा कि यह गठबंधन अंबरनाथ को भ्रष्टाचार और डर से मुक्त करने के लिए बनाया गया। वहीं, शिवसेना के विधायक डॉ. बालाजी किनिकर ने इसे साझेदारी धर्म का विश्वासघात” करार दिया और कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय नारा ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ स्थानीय स्तर पर धरातल पर नहीं दिखा।
अकोट में बीजेपी का AIMIM के साथ गठबंधन
अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में बीजेपी ने AIMIM के साथ ‘अकोट विकास मंच’ बनाया। 35 सदस्यीय परिषद में बीजेपी ने 11 सीटें जीतीं, AIMIM ने 5 सीटें, और अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से गठबंधन की स्ट्रेंथ 25 तक पहुंच गई। बीजेपी की माया धुले को महापौर चुना गया।
महाराष्ट्र में बीजेपी, अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना महायुति सरकार चला रही है। बावजूद इसके स्थानीय चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी ने कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन किया, जिसे फडणवीस ने खारिज किया और संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन बताया।
ये खबर भी पढ़िए…
महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला पटेल की हत्या:मस्जिद में नमाज के बाद गले और सीने में चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत; एक आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला पटेल पर मंगलवार को अकोला जिले की मोहला मस्जिद में चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पटेल बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़िए…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.