- Hindi News
- National
- Maharashtra BJP Chief Vs Riteish Vilasrao Deshmukh; Ravindra Chavan | Latur Election
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पूर्व CM विलासराव देशमुख पर अपनी टिप्पणी को लेकर उनके बेटों से माफी मांगी है। रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार को कहा- मेरी टिप्पणी राजनीतिक मकसद से नहीं थी।अगर इससे दिवंगत नेता के बेटे की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उनसे माफी मांगते हैं।
दरअसल, रवींद्र चव्हाण ने सोमवार को लातूर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आपका (कार्यकर्ताओं का) उत्साह देखकर मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि विलासराव देशमुख की यादें इस शहर से मिट जाएंगी।
महाराष्ट्र के दो बार मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख लातूर के रहने वाले थे। लातूर के विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें याद किया जाता है। विलासराव के बड़े बेटे और कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि किसी बाहरी व्यक्ति के कहने से उनके पिता की यादें नहीं मिट सकतीं।
पूर्व CM के छोटे बेटे और एक्टर रितेश देशमुख ने भी इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर रवींद्र चव्हाण को जवाब दिया। रितेश ने कहा- जनता के लिए जीने वालों के नाम उनके मन में दर्ज हैं। जो लिखा है उसे मिटाया जा सकता है, लेकिन जो मन में दर्ज है उसे मिटाया नहीं जा सकता।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.