घायलों को महम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रोहतक जिले में महम में आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में भिड़ंत हो गई। भैणी चंद्रपाल रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो लोगों पर गोली चलाई गई, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद हमलावरों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों घायलों को
जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले बाइक सवारों पर दो राउंड गोली चलाईं, जो उन्हें नहीं लगीं। इसके बाद उन्होंने अपनी कार से बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार गिर गए। कार में सवार हमलावरों ने फिर लोहे की रॉड से साहिल और उसके पिता कर्मवीर पर हमला किया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
घायलों को महम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महम जुलाना रोड पर स्थित गांव भैणी चंद्रपाल निवासी साहिल और उनके पिता कर्मवीर महम से बाइक पर सवार होकर अपने अपने गांव की ओर जा रहे थे। पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर मोखरा निवासी अंकित अपने कई साथियों के साथ कार में आया और उन पर हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
बाइक सवार साहिल ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक लड़के प्रवीण को किसी मामले में उन पर शक है और उसे गलतफहमी हुई है। साहिल के अनुसार, उसे पहले भी घर पर जाकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि गांव के रमेश ने इस हमले के लिए उनकी रेकी की थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गोलियां चलने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.