Monalisa Wedding: मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी की खबरों के बाद परिवार नाराज, बिना बताए गायब, घर पर लटका ताला
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कथित शादी है। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली है। परिवारवाले नाराज है, और घर छोड़कर कहीं चले गए हैं।
बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने अपने प्रेमी के साथ विवाह करने के बाद घर छोड़ दिया है। इस घटनाक्रम के बाद उनके परिवार में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार के सदस्य मंगलवार से घर पर मौजूद नहीं हैं और घर पर ताला लगा हुआ है। कई लोग जानकारी लेने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन घर बंद होने के कारण किसी से बात नहीं हो सकी।
ये भी पढ़ें- कुंभ मेला फेम मोनालिसा की केरल में शादी पर ‘लव जिहाद’ विवाद? ताऊ का दावा – ‘एक्टिंग सिखाने के नाम पर बुलाया’

2 of 5
मोनालिसा और सनोज मिश्रा
– फोटो : इंस्टाग्राम-@sanojmishra
सनोज की तीखी प्रतिक्रिया
मोनालिसा महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में माला बेचते समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से फैले थे, जिसके बाद वह अचानक चर्चा का विषय बन गई थीं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म में लॉन्च करने की घोषणा भी की थी। इसी बीच मोनालिसा की शादी की खबर सामने आने के बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखते हुए इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

3 of 5
बॉयफ्रेंड के साथ मोनालिसा
– फोटो : सोशल मीडिया
ये बगावत नहीं, लव जिहाद है
सनोज ने अपनी पोस्ट का शीर्षक “ये बगावत नहीं, लव जिहाद है” रखा और दावा किया कि मोनालिसा को बहकाकर यह कदम उठवाया गया है। उन्होंने लिखा कि महाकुंभ में वायरल होने के बाद उन्होंने मोनालिसा को अभिनेत्री बनाने का फैसला किया था और इसके लिए काफी मेहनत भी की। उनका कहना है कि जिन लोगों को उन्होंने मोनालिसा की मदद के लिए चुना था, वही बाद में उनके मैनेजर बनकर गलत दिशा में ले गए। निर्देशक ने दावा किया कि मोनालिसा की जिंदगी पहले से ही कई पारिवारिक संघर्षों से भरी रही है और अब यह फैसला भी उसी का परिणाम है।
ये भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड के लिए घर छोड़कर केरल भागीं वायरल गर्ल माेनालिसा, बाेलीं- पिता बना रहे थे दबाव; जानिए क्या है मामला?

4 of 5
खरगोन के महेश्वर में यहां रहती है मोनालिसा, पर घर पर ताला लगा है।
– फोटो : अमर उजाला
घर पर लगा ताला
हालांकि मोनालिसा या उनके परिवार की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हमारी टीम ने घर जाकर देखा तो ताला दिखा। आसपड़ोस वालों को भी नहीं पता कि घरवाले कहां गए। कोई कह रहा है कि मोनालिसा के पिता केरल गए हैं, बाकि के घरवाले इंदौर में रिश्तेदार के यहां। वहीं दूसरी तरफ समाज वालों में भी प्रेम विवाह को लेकर नाराजगी देखी गई।

5 of 5
वायरल गर्ल मोनालिसा
– फोटो : सोशल मीडिया
कौन है मोनालिसा
बता दें प्रयागराज के महाकुंभ में सुंदर आंखों के कारण मोनालिसा चर्चा में आई थी। वो और उसका परिवार माला बेचने के लिए वहां गए थे। सोशल मीडिया में मोनालिसा की तस्वीरें वायरल हुई और वो प्रसिद्ध हो गई। बाद में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म में ब्रेक दिया। द डायरी ऑफ मणिपुर से वे डेब्यू कर रही हैं।
About the Author
Related
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.