मधुबनी में सोमवार को ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ और ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिले के सभी कार्यालयों में आमजनों की समस्याओं को सुना गया। संबंधित अधिकारियों ने इन समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में जिले भर से आए दर्जनों लोगों ने समाहरणालय स्थित अपने कक्षों में विभिन्न अधिकारियों के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों द्वारा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। कई विशिष्ट शिकायतें प्राप्त हुईं। महेंद्र चौपाल ने निजी जमीन से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। वहीं, प्रखंड रहिका निवासी ललित यादव ने बिजली विभाग द्वारा मीटर न लगाने की शिकायत की। अंचल कलुआही के परिवादी ललित मंडल ने पुस्तैनी रास्ते और जमीन हड़पने को लेकर शिकायत की। सड़क के पक्कीकरण के संबंध में दिया आवेदन प्रखंड बाबूबरही निवासी प्रदीप कुमार कुशवाहा ने एमएस शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के संवेदक द्वारा कमला नदी पिपराघाट पर बने नए पुल के कारण अपने निजी आवास पर जाने वाली सड़क के पक्कीकरण के संबंध में आवेदन दिया। हरिवंश नारायण चौधरी और राजवंश नारायण चौधरी (ग्राम नरार, थाना कलुआही) ने निषेधात्मक त्वरित कार्रवाई करने का आवेदन दिया। प्रखंड बासोपट्टी, पंचायत छतौनी के शंभू नाथ झा ने धान अधिप्राप्ति के बाद रसीद और भुगतान न मिलने की शिकायत की। ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of living) का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसे लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों ने बारी-बारी से सभी आम लोगों की शिकायतें सम्मानपूर्वक सुनीं और उनके त्वरित समाधान हेतु आगे की कार्रवाई की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.