अब मान गए होंगे कि आप कि ग्रामीण इलाकों के लोग कैसे अभी भी बिना पेट्रोल-डीजल और प्रदूषण के विदेश तक का सफर करते हैं. इस गाड़ी से कई परिवारों का जीवन चल रहा है. 30 सालों से इस काम को कर रहे सुरेंद्र बताते हैं कि यहां पर बहुत सारे परिवारों का जीवन यापन इसी पर होता है.
तांगा गाड़ी की सवारी
बिहार में एक ऐसी जगह है जहां आज भी पॉल्यूशन फ्री बिना पेट्रोल ,डीजल वाली गाड़ी का इस्तेमाल होता है. इसे तांगा गाड़ी कहते हैं. यहां से तांगा भर सवारी आती-जाती है. मधुबनी जिला का जयनगर ऐसा क्षेत्र है जहां पर आज भी घोड़ा और लकड़ी की गाड़ी यानी कि तांगा गाड़ी का इस्तेमाल होता है. इसी साधन के जरिए लोग नेपाल का सफर करते हैं. 35 सालों से तांगा गाड़ी चला रहे मिश्रीलाल यादव लोकल 18 को बताते हैं कि यहां पर 40 से अधिक तांगा गाड़ी प्रतिदिन जाती हैं. ये सभी गाड़ियां जयनगर से नेपाल और नेपाल से जयनगर आती-जाती हैं.
प्रत्येक तांगा गाड़ी चला रहे व्यक्ति के पास दो घोड़े होते हैं. एक को सुबह खिलाने के बाद लेकर आते हैं और उसे दोपहर तक हांकते हैं. इसके बाद उसे चरने के लिए छोड़ देते हैं और फिर दूसरे घोड़े को लेकर आते हैं. जयनगर से इनर्वा, मारर और सिरहा आदि नेपाल के कई इलाके पड़ते हैं. प्रति व्यक्ति ₹40 जाने और जाने का किराया है. एक तांगा गाड़ी पर 6 लोग और उनके सामान को सवार किया जाता है.
तो अब मान गए होंगे कि आप कि ग्रामीण इलाकों के लोग कैसे अभी भी बिना पेट्रोल-डीजल और प्रदूषण के विदेश तक का सफर करते हैं. इस घोड़ा गाड़ी से कई परिवारों का जीवन चल रहा है. 30 सालों से तांगा गाड़ी हांक रहे सुरेंद्र बताते हैं कि यहां पर बहुत सारे परिवारों का जीवन यापन इसी पर होता है. उन्होंने कहा कि तांगा गाड़ी में बॉर्डर पर पेपर चेक, लाइसेंस और इन सारी चीजों की झंझट भी नहीं रहती. उन्होंने बताया कि तांगा गाड़ी पर्यावरण के लिहाज से भी बहुत अच्छी है. बॉर्डर वाले क्षेत्र जयनगर में घोड़ा गाड़ी बड़ी मात्रा में चलती है. इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं है. घोड़े को खिलाने में खर्चा आता है क्योंकि उसके लिए चना और घास का इंतजाम करना पड़ता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.