मधेपुरा का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सिंहेश्वरनाथ मंदिर महाशिवरात्रि को लेकर पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया है। आज रविवार से एक महीने तक चलने वाले भव्य सिंहेश्वर मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला का उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार करेंगे। उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी सह मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सहित जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर दो लाख से अधिक श्रद्धालु सिंहेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर न्यास समिति द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेले में साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर पंचायत को सौंपी गई है। वहीं, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मेला और मंदिर परिसर में जगह-जगह CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। मेला थाना क्षेत्र में 500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेला थाना क्षेत्र में 500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय, पेयजल, धर्मशाला सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर परिसर में निशुल्क धर्मशाला की सुविधा उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालु अर्घा के माध्यम से जलाभिषेक करेंगे। पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में कुल 80 चापाकल और 70 अस्थायी शौचालय लगाए गए हैं। इसके अलावा आम श्रद्धालुओं के लिए नवनिर्मित शौचालय और प्रतीक्षालय भी खुले रहेंगे। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर और शिवगंगा घाट को रंग-बिरंगे बल्बों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। विभिन्न प्रकार के स्टॉल और विशेष झूले लगाए गए इस वर्ष मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल और मनोरंजन के साधन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। ड्रैगन झूला, राम झूला, नाव झूला, टोरा-टोरा, चांद-तारा, ब्रेक डांस झूला, सर्कस, बंगाल का प्रसिद्ध जादूगर और बच्चों के लिए विशेष झूले लगाए गए हैं। विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर नेपाल, बंगाल और आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए विशेष यातायात प्लान तैयार किया गया है। सिंहेश्वर मुख्य बाजार में नो एंट्री लागू रहेगी यातायात व्यवस्था के तहत 15 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सिंहेश्वर मुख्य बाजार में नो एंट्री लागू रहेगी। वहीं, 15 फरवरी से 18 फरवरी तक दुर्गा चौक से नारियल विकास बोर्ड तक बस और ट्रक के प्रवेश पर रोक रहेगी। सिंहेश्वर प्रवेश के सभी मुख्य मार्गों पर ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे। शंकरपुर, कुमारखंड और त्रिवेणीगंज की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग मवेशी हाट में निर्धारित की गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.