पंजाब के लुधियाना में लूट और चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ट्रक लूट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को हरियाणा के सोनीपत से पकड़कर ट्रक और वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (आईपीएस) के निर्देशों पर डीसीपी रूपिंदर सिंह, एडीसीपी-1 समीर वर्मा और एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह की निगरानी में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू किया। ये है तीनों आरोपियों की पहचान पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान लवदीप सिंह (34) पुत्र रणजीत सिंह, रणजीत सिंह (66) पुत्र फकीर सिंह निवासी मकान नंबर-1899, सेक्टर-12 सोनीपत (हरियाणा) और गुरतेज सिंह (40) पुत्र दविंदर सिंह निवासी गांव यादोपट्टी, वार्ड नंबर-6, जंडियाली रोड साहनेवाल (लुधियाना) के रूप में हुई है। 2 मार्च को लूटा था ट्रक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 2 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता हरचंद सिंह से गुरु विहार कट के पास ट्रक (RJ-09-GC-8757) लूट लिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को बस्ती चौक लुधियाना के पास काबू कर लिया। वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ ट्रक और वारदात में इस्तेमाल कार (HR-10-AM-2386) भी बरामद कर ली है। इस संबंध में थाना बस्ती जोधेवाल में मुकदमा नंबर 38, दिनांक 3 मार्च 2026 को BNS की धारा 304(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पहले भी दर्ज है केस पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लवदीप सिंह के खिलाफ पहले भी 23 मई 2024 को थाना सदर खन्ना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे किसी अन्य वारदात में भी शामिल रहे हैं या नहीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.