मरने वाले युवक कमल की फाइल फोटो।
पंजाब के लुधियाना में युवक ने शादी से पहले लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश होटल के कमरे में मिली। उसकी 16 जनवरी को शादी होने वाली थी।
शुरुआती जांच के मुताबिक युवक कमल रायकोट में बरनाला चौक के पास स्थित सिमर होटल में ठहरा हुआ था। जहां सुसाइड से पहले उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। इसके बाद वह दोस्तों को घर छोड़कर फिर होटल लौट आया। सोमवार सुबह उसने गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही रायकोट सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह और थाना सिटी प्रभारी गुरसेवक सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि घटना वाले कमरे को सील कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
युवक कमल के सुसाइड के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और आसपास के लोग।
दोस्त बोले- शादी की तारीख तय होने से परेशान था कमल मरने वाले युवक की पहचान कमल निवासी गांव जलालदीवाल के रूप में हुई है। उसके दोस्तों ने बताया कि शादी की तारीख तय होने के बाद से ही वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा था। वह अक्सर भावुक हो जाता था और रो पड़ता था। इसके अलावा अपने बढ़ते वजन को लेकर भी वह तनाव में रहता था और इलाज को लेकर दोस्तों से बातचीत करता रहता था।
रविवार की रात को दोस्तों के साथ की शराब पार्टी जानकारी के अनुसार रविवार रात कमल ने रायकोट में अपने कई दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। देर रात वह अपनी कार से दोस्तों को गांव जलाल दीवाल छोड़कर दोबारा रायकोट लौट आया और सिमर होटल के कमरे में ठहर गया। सोमवार तड़के उसने होटल के कमरे में पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.