लुधियाना के घुमार मंडी में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कपड़ों के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब 10 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम की दोनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। शॉर्ट सर्किट बना तबाही का कारण शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक शोरूम से धुआं निकलता देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। गनीमत यह रही कि रात का समय होने के कारण बाजार में भीड़ कम थी जिससे किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है लेकिन लाखों का कपड़ा जलकर राख होने का अनुमान है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.