मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना में उद्यमियों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री लुधियाना की अलग-अलग इंडस्ट्री से जुड़ी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ बात करेंगे। पंजाब सरकार नईं इडस्ट्रियल पॉलिसी लाने जा रही है तो संभवत: मुख्यमंत्री उद्यमियों से इस पर भी बात करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के डॉ मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में प्रदेश भर से कुछ चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित करेंगे। जिसमें प्रदेश में काम कर रही आईएएस व आईपीएस महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री महिलाओं को सम्मानित करने के बाद उद्यमियों के साथ एक होटल में मीटिंग करेंगे। इंडस्ट्री डिपार्टमेंट ने होजरी, साइिकल, सिलाई मशीन, टेक्सटाइल, नटबोर्ड, ऑटोपार्ट्स, साइकिल पार्ट्स समेत अलग अलग इंडस्ट्रियल एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को बुलाया है। इंडस्ट्री मंत्री संजीव अरोड़ा भी उनके साथ रहेंगे। उद्यमियों को कराएंगे फील गुड पंजाब सरकार ने कल घरेलू से लेकर कमर्शियल व इंडस्ट्रियल बिजली की दरों में कटौती की है। यही नहीं सरकार ने हर साल इंडस्ट्रियल बिजली दरों में होने वाली तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को भी रोक दिया है। छोटे कारोबारियों को बिजली मीटर का लोड बढ़ाने में काफी छूट दे दी है। ऐसे में वो उद्यमियों को दी जाने वाली अलग-अलग छूटों को गिनाकर उन्हें फीलगुड करवा सकते हैं। मास्टर प्लान एरिया में बनी इंडस्ट्री पर हो सकती है चर्चा लुधियाना में 50 हजार से ज्यादा एमएसएमई यूनिट मास्टर प्लान एरिया में बने हैं। ऐसे में उन यूनिट्स को शहर से बाहर शिफ्ट करने के आदेश कई साल पहले आ चुके हैं लेकिन सरकार उद्यमियों को हर साल मोहलत देकर एक साल के लिए इसे एक्सटेंड कर देती है। उद्यमी मुख्यमंत्री के साथ इस मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे ताकि उनके सिर पर लटक रही यह तलवार हमेशा के लिए दूर हो जाएग।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.