ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल पहुंचे कई बड़े अधिकारी।
लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार रात करीब 7 बजे कैदियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इसी दौरान अधिकारी रूटीन चेकिंग के लिए जेल के अंदर पहुंचे, तो कैदियों ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया गया। हमले की सूचना मिलते ही जेल सुपर
इसी दौरान एक कैदी ने जेल सुपरिटेंडेंट के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी जेल पहुंचे हैं।
मामले की जानकारी जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर तक भी पहुंच गई है। उन्होंने जेल अधिकारियों से पूरी स्थिति की रिपोर्ट तलब की है। उधर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जेल परिसर में मौजूद हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।
उधर, जेल से रिहा होकर बाहर आ रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बैरेक के करीब 200 से 250 कैदियों ने पुलिस वालों पर हमला किया है। यह व्यक्ति किसी केस में अंदर था और उसकी जमानत हुई है। वह अभी जेल से रिहा होकर बाहर आ रहा था।
सेंट्रल जेल के अंदर जाते हुए सीनियर अधिकारियों की गाड़ी।

सेंट्रल जेल की ओर जाती हुई पुलिस की गाड़ी।
3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला….
- पहले दिन में हुआ झगड़ा, शाम दोबारा भिड़े कैदी: जानकारी के अनुसार, ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में पहले दिन के समय में कैदियों में लड़ाई हुई थी। इसके बाद शाम के समय दोबारा से लड़ाई हुई। अभी यह पता नहीं चला कि लड़ने वाले कैदी कौन थे।
- रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला: इसी बीच शाम को करीब 7 बजे अधिकारी रूटीन चेकिंग के लिए अंदर गए। इसी दौरान कैदियों ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। हमले की बात सुनकर जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामला शांत करने की कोशिश की।
- सुपरिंटेंडेंट के सिर में मारी ईंट, जेल मंत्री तक पहुंचा मामला: मामला शांत करवाने के बीच एक कैदी ने सुपरिंटेंडेंट के सिर पर ईंट मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी है। उनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। मामला जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर तक भी पहुंच गया है। भुल्लर ने जेल अधिकारियों से स्थिति की रिपोर्ट मांगी है।

जेल सुपरिटेंडेंट कुलवंत सिद्धू, जिसके सिर में गंभीर चोट लगी है (फाइल फोटो)
सेंट्रल जेल के बाहर का माहौल तनावपूर्ण
घटना के तुरंत बाद सेंट्रल जेल के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेल परिसर के अंदर से करीब 20 मिनट तक सायरन की आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
रात होते ही पुलिस और जेल प्रशासन के आला अधिकारियों की गाड़ियों का जेल के बाहर तांता लग गया। कई वरिष्ठ अधिकारी लगातार जेल के अंदर और बाहर आते-जाते देखे गए। इसके साथ ही एम्बुलेंस और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की भी सूचना है।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक जेल प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी इस मामले पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन मौके पर मौजूद गाड़ियों की लगातार आवाजाही और आपातकालीन सायरन से यह स्पष्ट है कि सेंट्रल जेल के अंदर कोई बड़ी और गंभीर घटना हुई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.