एटा में पुलिस को बड़ी सफलता
एटा जिले में थाना जलेसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता. एसएसपी श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में द्वार चलाया गया अभियान ऑपरेशन श्वेत गोकशों के खिलाफ अभियान. विगत 10 वर्षो मे गौकशी से सम्बन्धित आरोपियों के सत्यापन के दौरान कुल 18 आरोपियों को धारा बीएनएसएस मे किया गिरफ्तार. संबंधित न्यायालय एसडीएम कोर्ट जलेसर जनपद एटा भेजा. पूरा मामला थाना जलेसर का है.
अमरोहा में फास्ट फूड खाने से एक और मौत
अमरोहा जिले में फास्ट फूड का कहर. एक हफ्ते में दूसरी छात्रा की मौत. अहाना के बाद अब 18 वर्षीय इलमा की जान गई. इलमा धनोरा थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां की रहने वाली थी. नीट की तैयारी कर रही इलमा एक महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी. डॉक्टरों के मुताबिक पत्ता गोभी का कीड़ा दिमाग तक पहुंच गया. दिमाग में 25 जानलेवा गांठें बनने से हालत लगातार बिगड़ती चली गई. इलाज के दौरान दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में इलमा ने दम तोड़ा. गांव में मातम, जिले में दहशत, फास्ट फूड पर गंभीर सवाल खड़े.
एटा में राशन माफिया की दबंगई
एटा जिले में दबंग राशन माफिया के हौसले बुलंद. राशन माफिया का लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल. दबंग राशन माफिया अमित गुप्ता लोगों को धमका कर राशन की कर रहा कालाबाजारी. राशन माफिया अमित गुप्ता खुलेआम लोगों को धमकाते हुए अपना नाम बता कर चैलेंज करता हुआ कर रहा राशन की कालाबाजारी. वीडियो वायरल होने के बावजूद भी जिला प्रशासन बना मूक दर्शक. माफिया के खिलाफ नहीं हुई अभी तक कोई करवाई.
गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी ट्रेन का ब्रेक जाम
देवरिया जिले में गोरखपुर बनारस इंटरसिटी ट्रेन का ब्रेक हुआ जाम. ब्रेक जाम होने से ट्रेन के पहिए से निकला धुआं. चैन पुलिंग कर यात्रियों ने बचाई जान. गौरीबाजार-बैतालपुर स्टेशन के बीच हुआ इंटरसिटी का ब्रेक जाम. यात्रियों में मची अफरा-तफरी. बैतालपुर स्टेशन पर ठीक किया गया ट्रेन का ब्रेक. ट्रेन बनारस के लिए हुई रवाना.
गोरखपुर में सपा नेता पर हमला
गोरखपुर में सपा नेता अमरेंद्र निषाद पर चली गोली. वारदात में बाल-बाल बचे सपा नेता. चचेरे भाई पर जानलेवा हमले का आरोप. लाइसेंसी रिवाल्वर से सपा नेता पर किया जानलेवा हमला. आरोपी को असलहे समेत हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस. जमीन की रंजिश में जानलेवा हमले की आशंका. गुलरिहा थाना क्षेत्र में मोगलहा स्थित आवास की घटना.
अमेठी में विद्यालय में छापा
अमेठी जिले में कांग्रेस नेता देवमणि तिवारी के विद्यालय में प्रसाशन ने मारा छापा. मौके से भारी मात्रा में बायर कंपनी की नकली कीटनाशक बरामद. पुलिस ने एक अभियुक्त को मौके से हिरासत में लिया. कृषि विभाग, तहसील प्रसाशन और पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी. स्कूल के एक कमरे में शिवम तिवारी द्वारा मौके पर मजदूर लगाकर कराई जा रही थी पैकिंग. अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ककवा रोड स्थित मंगलपुर गांव का मामला.
सोनभद्र में बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर
सोनभद्र जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर. दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. बाइक सवार दोनों युवक मधुपुर से अपने गांव लौट रहे थे. मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़, पुलिस लोगो को समझाने में जुटी. रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी–शक्तिनगर स्टेट हाईवे की घटना.
सीतापुर में बैंक कैशियर की मिली लाश
सीतापुर जिले में बैंक कैशियर का कमरे में मिला शव. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला बाहर. बैंक कर्मियों के पहुंचने पर हुई जानकारी. फॉरेंसिक टीम ने एकत्र किए नमूने. बरेली के रहने वाले थे कैशियर सुशील बाबू. सहकारी बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत थे श्याम बाबू. पिसावां थाना क्षेत्र का पूरा मामला.
माघ मेले शिविर में किन्नर अखाड़े ने की भूमि पूजन
प्रयागराज में किन्नर अखाड़े ने माघ मेले में शिविर लगाने के लिए किया भूमि पूजन. ओल्ड जीटी रोड पर किन्नर अखाड़े का लगेगा शिविर. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंद गिरी उर्फ़ छोटी मां ने अपने शिष्यों के साथ किया भूमि पूजन. विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया. माघ मेले के सकुशल और निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की. कहा कि इस बार भी माघ मेले में किन्नर अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा. माघ मेले में बड़ी संख्या में किन्नर संत कल्पवास भी करेंगे. शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.
गोंडा में रिश्वत लेते हुए पकड़ाया दारोगा
गोंडा जिले में 10 हजार रुपए रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार. भ्रष्टाचार को लेकर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई. दारोगा अमर पटेल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा. नवाबगंज ब्लॉक परिसर से टीम ने किया अरेस्ट. विवेचना के नाम पर दारोगा ने मांगी थी रिश्वत.
सोनभद्र जिले में पुलिस का एक्शन
सोनभद्र जिले में ओबरा पुलिस द्वारा साइबर धोखाधड़ी के मामले में कार्यवाही. पीड़ित व्यक्ति के 27,728.30 रुपए वापस कराए. थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया की पहल पर पीड़ित के खाते में लौटाए रुपए. पीड़ित राजेश्वर का मोबाइल फोन चोरी हो गया था. अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी किए गए मोबाइल फोन से UPI के माध्यम से 34,920 रुपए ट्रांसफर कर ली गई थी.
हापुड़ में लापता बच्चा बरामद
हापुड़ जिले में 3 साल के मासूम के अपहरण का मामला. लोनी से पुलिस ने बच्चे को बरामद किया. बच्चे को अगवा करने वाले पति पत्नी गिरफ्तार. कपड़े औऱ चिप्स दिलाने के बहाने को उठाया था. बच्चे को अगवा करने का सीसीटीवी भी आया सामने. बच्चे को अगवा कर बेचने की थी तैयारी. हापुड़ कोतवाली पुलिस ने बच्चे को बरामद किया.
आजमगढ़ में कफ सिरप तस्करी केस में इनाम घोषित
आजमगढ़ जिले में नशीले कफ सिरफ से जुड़ी बड़ी खबर. कफ सिरफ तस्करी मामले में फरार चल रहे विपेंद्र सिंह पर घोषित हुआ इनाम. आजमगढ़ के एसपी डॉ अनिल कुमार ने अभियुक्त विपेंद्र सिंह पर घोषित किया 25 हज़ार का इनाम. अभियुक्त विपेंद्र सिंह पर फ़र्ज़ी फ़र्म बनाकर नेपाल और बांग्लादेश में कोड़ींन कफ़ सिरफ़ तस्करी मामले में दर्ज है FIR. दीदारगंज थाना क्षेत्र के नरवे गाँव का निवासी है तस्कर.
गाजीपुर में प्राइवेट स्कूल में उर्दू में प्रार्थना
गाजीपुर जिले में प्राइवेट स्कूल में उर्दू में प्रार्थना करवाने का वीडियो वायरल. बच्चों से उर्दू में प्रार्थना करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. कासिमाबाद तहसील के एमआरडी पब्लिक स्कूल का मामला. क्षत्रिय महासभा ने प्रशासन से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की. प्रशासन ने डीआईओएस को दिया जांच और कार्यवाही का आदेश.
लखनऊ में मादक पदार्थ बेचने वाले गिरफ्तार
लखनऊ में मादक पदार्थों के इंटर स्टेट गिरोह का खुलासा. एसटीएफ ने मेरठ के अनुज, अमजद, राहुल कुमार और शामली के खुशनुद खान को हापुड़ से किया गिरफ्तार. आरोपियों से करीब 60 लाख रुपए का गांजा बरामद. आरोपियों से एक कार और एक स्कॉर्पियो भी बरामद.
उड़ीसा से गांजा लाकर हापुड़ होते हुए मेरठ जा रहे थे आरोपी. मुजफ्फरनगर खतौली के फरमान प्रधान ने आरोपियों को गांजा खरीदने उड़ीसा भेजा था. उड़ीसा के विश्वजीत से 4 हज़ार रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा था गांजा. फरमान प्रधान 8 से 10 हज़ार रुपए प्रति किलो के हिसाब से गांजा बेचता था.
गाजीपुर में रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार
गाजीपुर जिले में बिजली विभाग का रिश्वतखोर जेई और निविदा कर्मी गिरफ्तार. एंटी करप्शन टीम ने 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. जेई इंदजीत कुमार और सहायक लाइनमैन प्रमोद यादव गिरफ्तार. नन्दगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला से दोनों गिरफ्तार. नन्दगंज पावर हाउस पर तैनात है जेई इंद्रजीत और सहायक लाइनमैन प्रमोद. एंटी करप्शन टीम ने दोनो को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा.
यूपी में एसआईआर की डेट हुई चेंज
UP में SIR से जुडी बड़ी ख़बर. SIR प्रक्रिया से जुडी तिथियों में हुआ संशोधन. UP में SIR कार्य के लिए बड़ा एक सप्ताह का समय. अब 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची का होगा प्रकाशन. 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दाखिल हो सकेंगे दावे- आपत्तियाँ. 6 जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस चरण और दावे आपतियों का होगा निस्तारण. 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR की तिथियां की गई संशोधित.
उन्नाव में दो पक्षों में जमकर मारपीट
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दो पक्षों में जनकर मारपीट व पथराव. हाइवे किनारे बेशकीमती जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष भिड़े. दोनों पक्षों में महिला व पुरूषों में चले ईंट पत्थर व लात घूंसे. हाईवे पर मारपीट व पथराव होने से मची अफरा तफरी , काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा. अचलगंज थाना क्षेत्र के ईश्वरी खेड़ा के पास की घटना.
बाराबंकी में 8 साइबर अपराधी अरेस्ट
बाराबंकी जिले में स्वाट, सर्विलांस, साइबर एवं कोतवाली नगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता. 8 अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार. भारी मात्रा में मोबाइल,लैपटॉप एवं कूटरचित दस्तावेज बरामद. जनपद अयोध्या , बागपत, लखनऊ , बाराबंकी और उत्तराखंड के निवासी है पकड़े गए साइबर अपराधी. अंतर्राज्यीय स्तर पर पच्चीस ठगी के मामलों की भी हुई जानकारी. कॉल सेंटर चलाकर करते थे लोगों से साइबर ठगी.
सोनभद्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर
सोनभद्र। दो बाइकों की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर. दुर्घटना में दोनों बाइक सवार हुए गंभीर रूप से घायल. घायलों को तत्काल पहुंचाया गया चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र. एक की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर. चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग की घटना.
सिद्धार्थनगर में पलटी ट्रॉली, लोगों ने मचा दी लूट
सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ तहसील परिसर में लकड़ी ले के पहुँची ट्रैक्टर ट्राली को लोगो ने लूटा. नगरपालिका सिद्धार्थनगर के कर्मचारी लकड़ी लेकर पहुंचे थे तहसील परिसर. परिसर में लकड़ी पहुँचते ही वहां मौजूद सम्मानित लोग लकड़ी छीन कर ले जाते आ रहे हैं नज़र. आज का बताया जा रहा है वायरल वीडियो. नगरपालिका सिद्धार्थनगर द्वारा भीषण ठंड में जगह जगह कराई जा रही है अलाव की व्यवस्था.
लखनऊ में गंदगी देखकर नाराज हो गईं मेयर
लखनऊ में नए साल को लेकर मेयर सुषमा खर्कवाल ने शहर के प्रमुख इलाकों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर मेयर नाराज़ दिखीं और अधिकारियों को साफ-सफाई बेहतर करने के सख्त निर्देश दिए. मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त ने लालबाग इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया. सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले और दुकानों के सामान को हटाया गया. सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की गई.
बुलंदशहर में पुलिस ने लूट का किया खुलासा
बुलंदशहर जिले के थाना जहांगीराबाद पुलिस ने महिला के साथ लूट की वारदात का किया खुलासा, 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 1 सोने की चैन, 2 सोने के कंगन, 3 सोने की चूड़ियां की बरामद. इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई 1 स्कॉर्पियो कार, 1 मोटरसाइकिल और 2 अवैध चाकू भी किए जब्त. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमसुद्दुआ, गोलू, हारिश और नन्ही के रूप में हुई. आरोपियों ने थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में 27 दिसंबर को महिला के साथ लूट की घटना को दिया था अंजाम.
शुभम जायसवाल सहित 4 पर ईनाम घोषित
कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट मामले में सोनभद्र जिला पुलिस ने मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल समेत चार आरोपियों पर ईनाम घोषित किया है. वाराणसी के शुभम जायसवाल, सहारनपुर के विशाल उपाध्याय, भदोही के निशांत उर्फ रवि गुप्ता और वाराणसी के विजय गुप्ता पर 25 – 25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित. शुभम जायसवाल के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर रखा है. बताया जाता है दुबई में कहीं छिपा है शुभम जायसवाल.
राजधानी लखनऊ में युवक की निर्मम हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज में युवक की हत्या. 24 वर्षीय अरमान सिद्दीकी उर्फ अज्जू की चेहरा कूच कर हत्या. मऊ नहर किनारे झाड़ियों में मिला शव. एसीपी,एसएचओ मौके पर जांच में जुटे.
बहराइच में शिकारी को पकड़ा
बहराइच जिले में फारेस्ट वाचर ने फिल्मी स्टाइल में शिकारी को पकड़ा. शिकारी से एक 12 बोर की बंदूक और कारतूस बरामद. विछिया बीट में गश्त के दौरान पकड़ा गया है शिकारी. पूरी घटना का विडियो हुआ वायरल. कतरनिया घाट के विछिया बीट का मामला.
कानपुर में दो विदेशी लोगों को ड्रग्स सहित पकड़ा
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन में आरपीएफ पुलिस ने वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से विदेशी नागरिक सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार, जिनके पास से 10 किलो मादक पदार्थ चरस बरामद हुआ. लखनऊ कंट्रोल रूम आरपीएफ की सूचना पर कैन्ट साइट आरपीएफ पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया पूछताछ जारी.
आगरा में दिखा तेज रफ्तार का कहर
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर. तेज रफ्तार कार ने बाईक सवार दो लड़कों को मारी टक्कर. सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों लड़के हुए घायल. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस 1 का मामला.
बहराइच में भेड़ियों के हमले से सीएम योगी नाराज
बहराइच में भेड़ियों के हमलों से बच्चों की लगातार हो रही मौतों पर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी जताई है. अब तक 12 बच्चों की जान जा चुकी है, जिसे लेकर सीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, भेड़ियों के हमलों से जुड़ी घटनाओं में लापरवाही सामने आने पर डीएफओ बहराइच को पद से हटाया भी जा सकता है. प्रशासन और वन विभाग को राहत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं.
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, वैशाली एक्सप्रेस से 10 किलो चरस बरामद
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से एक विदेशी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से करीब 10 किलो मादक पदार्थ चरस बरामद हुई है. यह कार्रवाई लखनऊ कंट्रोल रूम आरपीएफ से मिली सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिलते ही कैंट साइट आरपीएफ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
ललितपुर में खुलेआम जुआ खेलते जुआरी कैमरे में कैद, वीडियो वायरल
ललितपुर में हार-जीत की बाजी लगाकर खुलेआम जुआ खेले जाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो महरौनी क्षेत्र के अंडेला गांव का है, जहां कुछ लोग बेखौफ होकर जुए में लिप्त नजर आ रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और संबंधित जुआरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
शाहजहांपुर में विवादित मजार का मामला, प्रशासन से बातचीत के बाद हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम निरस्त
शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के मरेना गांव में स्थित विवादित मजार को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया. हिंदूवादी संगठनों ने मजार स्थल पर हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान किया था, लेकिन जिला प्रशासन से बातचीत के बाद कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया. प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संगठनों पर कार्यक्रम न करने का दबाव बनाया गया, जिसके बाद आज मजार पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ नहीं किया गया. बताया जा रहा है कि हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि देवस्थान की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर मजार बनाई गई थी. इसी मामले में दो दिन पहले जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था. हालांकि संगठन पूरी मजार को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं. स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.
लखनऊ के लुलु मॉल पर इनकम टैक्स की कार्रवाई, बैंक खाते फ्रीज
लखनऊ में इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुलु मॉल के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. बताया जा रहा है कि 27.69 करोड़ रुपये के इनकम टैक्स का भुगतान न किए जाने पर यह कदम उठाया गया है. विभाग की इस कार्रवाई के बाद व्यावसायिक जगत में हलचल मच गई है. फिलहाल मामले को लेकर आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है.
बाल पकड़कर एक दूसरे से लड़ी यूवतियां, जमकर चले लात घूंसे, वीडियो आया सामने
कानपुर में मामूली कहासुनी के दौरान युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई है. युवतियों ने एक दूसरे को जमकर गाली गलौज की. बीच सड़क एक युवती ने दूसरी युवती के बाल पकड़कर सड़क पर गिराया और फिर जमकर चलाए लात घूंसे चलाए. मारपीट का वीडियो राहगीरों ने बनाकर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो नौबस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत यशोदा नगर बाईपास के पास का बताया जा रहा है.
यूपी में ठंड का डबल अटैक, 12 जिलों में शीतदिवस, 37 में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट के आसार जताए गए हैं. प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, बहराइच, सीतापुर और हरदोई समेत 12 जिलों में शीतदिवस की चेतावनी दी गई है. वहीं कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और अयोध्या में भी कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा प्रदेश के 37 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है.
हापुड़ में 7 कोतवालों का ट्रांसफर
हापुड़ में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. एसपी हापुड़ ने जिले के 7 कोतवालों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस क्रम में विनोद पांडेय को हापुड़ नगर का नया कोतवाल बनाया गया है, जबकि देवेंद्र विष्ट को गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली की कमान सौंपी गई है. वहीं नीरज कुमार को हापुड़ देहात और रघुराज सिंह को कपूरपुर कोतवाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा अन्य इंस्पेक्टरों को भी नई तैनाती दी गई है. एसपी के इस फैसले को जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
Amroha News: बस में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस चालकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दबंगों ने एक बस पर जमकर तोड़फोड़ की और मारपीट की घटना को अंजाम दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए गजरौला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी थाने में हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए और दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कही. पुलिस के अनुसार यह विवाद आपसी कहासुनी से शुरू हुआ था, जिसकी जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.