NIA Raid News: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को एक संगठित अवैध हथियार और गोला-बारूद की तस्करी के मामले में तीन राज्यों में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
तलाशी के दौरान टीमों ने अलग-अलग बोर के बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा कैश, आपत्तिजनक डेटा वाले कई डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जाली और संदिग्ध पहचान दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए. तलाशी के बाद एनआईए ने पटना से शशि प्रकाश, शेखपुरा से रवि रंजन सिंह, और कुरुक्षेत्र से विजय कालरा और कुश कालरा को अवैध गोला-बारूद की तस्करी, बिक्री और खरीद में शामिल बड़े सिंडिकेट में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए गिरफ्तार किया.
एनआईए केस RC-01/2025/NIA/PAT की जांच के अनुसार, गोला-बारूद को हरियाणा से उत्तर प्रदेश और आगे बिहार और देश के अन्य हिस्सों में तस्करी करके पहुंचाया जा रहा था. यह मामला इस साल जुलाई में बिहार में शुरू हुआ था, जहां स्थानीय पुलिस ने कई हथियार और गोला-बारूद जब्त करने और बरामद करने के बाद राजेंद्र प्रसाद, कुमार अभिजीत, शत्रुघ्न शर्मा और विशाल कुमार नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर अगस्त में इस मामले को अपने हाथ में लेने वाली NIA अपनी जांच जारी रखे हुए है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.