दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। नया रेट आज से लागू हो गया है।
The price of a 14.2-kg domestic LPG cylinder has been increased by Rs 60. In Delhi, 14.2-Kg Domestic LPG Cylinder prices increased from Rs 853 to Rs 913. New rate will be effective from March 7: Sources pic.twitter.com/Mxh7QeIyfl
— ANI (@ANI) March 6, 2026
1 मार्च को बढ़ी थी वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत
तेल कंपनियों ने 1 मार्च को ही दिल्ली में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर (19 किग्रा) की कीमतें फिर बढ़ाई थीं। एक मार्च से दिल्ली में 28 रुपये जबकि अन्य महानगरों में 31 रुपये तक सिलेंडर महंगे हो गए हैं। अब दिल्ली में 1768.50 रुपये में सिलेंडर मिल रहा है। इससे पहले एक फरवरी को 50 रुपये बढ़ाए गए थे। इस तरह एक महीने में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत प्रति सिलेंडर 81 रुपये हो गई है।
इससे पहले सरकार ने गैस कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए एस्मा भी लागू किया। सरकार ने एस्मा कानून के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है। भारत में तेलशोधन क्षमता पर्याप्त होने के बाद भी तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के उत्पादन में कमी को देखते हुए उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिया गया है। इसका मकसद पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण व्यवधानों से निपटने के लिए घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता बढ़ाना है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पांच मार्च के आदेश में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की सभी रिफाइनरियों से सुनिश्चित करने को कहा है कि उत्पादन के दौरान निकलने वाली प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का अधिकतम उपयोग एलपीजी उत्पादन में किया जाए। एलपीजी असल में प्रोपेन एवं ब्यूटेन गैसों का मिश्रण होता है और देश में इसका उपयोग मुख्य रूप से घरेलू रसोई गैस के रूप में किया जाता है।
आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (एस्मा) के तहत जारी इस आदेश में रिफाइनरियों से कहा गया है कि वे उत्पादित एलपीजी को सिर्फ तीन सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को ही उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही, रिफाइनरियों को प्रोपेन और ब्यूटेन का उपयोग पेट्रोकेमिकल उत्पाद बनाने में करने से रोक दिया गया है।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.