कलेक्टोरेट में मंगलवार को गुमशुदा युवती को एडीएम कोर्ट में पेश करने पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। 19 साल 10 महीने की युवती के साथ उसका 20 वर्षीय प्रेमी भी पहुंच गया और दावा किया कि वे शादी कर चुके हैं।
.
वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक नीता परिहार ने बताया कि शादी के लिए लड़के की उम्र 21 साल होना जरूरी है। इसी पर युवक रोने-चिल्लाने लगा और युवती का हाथ पकड़ लिया। युवती ने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर स्वधार गृह भेजे जाने की इच्छा जताई, फिर वहां भेज दिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.