पुलिस ने एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा थाना बेमेतरा, नवागढ़ व दाढ़ी के तीन प्रकरण में एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर चोरी करने का प्रयास किया है। आरोपी का नाम पुखराज साहू पिता गोपी राम साहू उम्र 21, निवासी ग्राम खाम्ही, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा है। डीएसपी कौशिल्या साहू ने बताया कि इस वारदात के बाद तीनों थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच जारी थी। जांच के दौरान आरोपी पुखराज साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उक्त तीनो चोरी की प्रयास के घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह कलर ट्रेडिंग गेम खेलता था और ऑनलाइन रकम लगाता था। अपने दोस्तो से थोडा-थोडा उधार मांग के करीब तीन लाख रुपए हार गया था, जिसके कर्ज चुकाने एटीएम मशीन को तोड़कर रुपए मिल जाएगा सोचकर सबसे पहले ग्राम छिरहा में तीन माह पूर्व रात के समय एसबीआई एटीएम मशीन को काटने का प्रयास किया,जो नहीं कटा।
इसके बाद ग्राम कठिया में 26 नवंबर की रात इंडिया नंबर वन के एटीएम मशीन को तोड़ने गया था। एटीएम मशीन नही टूटा। फिर 19 नवंबर की रात ग्राम अंधियारखोर में इंडिया नंबर एक एटीएम मशीन में चोरी करने गया था। वहां भी एटीएम मशीन नहीं टूटा व अपना घर चला गया। एटीएम मशीन तोड़ने के लिए लोहे का सब्बल व छड़ काटने का ग्राइंडर मशीन, गैस कटर, वेल्डिंग मशीन का उपयोग करता था। वारदात के दौरान वह अपना चेहरा को गमछा से बांध लेता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में उपयोग किए गए सामान व बाइक को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।