पकड़ा गया अपराधी खुद मोतिहारी का एक दवा कारोबारी बताया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हाजीपुर-जंदाहा रोड से लूटा गया दवाइयों से भरा ट्रक बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया और ट्रक चालक व खलासी को बदमाशों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया। यह घटना म
यह मामला हाजीपुर-जंदाहा रोड से शुरू हुआ, जहां करीब एक दर्जन अपराधियों ने एक कुरियर लोड ट्रक को निशाना बनाया। ट्रक में भारी मात्रा में दवाइयां लदी थीं। अपराधियों ने चालक और खलासी को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने ट्रक पर कब्जा कर लिया, चालक को अपनी लग्जरी कार में बैठाकर एस्कॉर्ट किया, जबकि खलासी को ट्रक के भीतर ही चार बदमाशों ने बंधक बनाए रखा।
फकुली थाना की पुलिस ने ट्रक को देखकर उसे रोकने की कोशिश की थी।
फकुली थाना की पुलिस ने ट्रक को रोका तो भागने लगे अपराधी
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मुख्य मार्ग छोड़कर ग्रामीण रास्तों से मुजफ्फरपुर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान फकुली थाना की पुलिस टीम की नजर एक संदिग्ध ट्रक और उसके पीछे चल रही लग्जरी कार पर पड़ी। संदेह होने पर पुलिस ने वाहनों को रोकने का इशारा किया, तो अपराधी पुलिस को देख भागने लगे।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की, जिसके परिणामस्वरूप एक अपराधी को मौके पर ही दबोच लिया गया। हालांकि, अन्य बदमाश अंधेरे और ग्रामीण रास्तों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए अपराधी के पास से पुलिस ने दो लोडेड हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई लग्जरी कार बरामद की है।

लूट गए ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर को अपराधियों के चंगुल से मुक्त कराया गया है।
एसएसपी बोले- गैंग के सदस्य वैशाली, हाजीपुर, मोतिहारी के रहने वाले हैं
मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक बड़ा अंतर-जिला गिरोह है, जिसके सदस्य वैशाली, हाजीपुर और मोतिहारी के रहने वाले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़ा गया अपराधी खुद मोतिहारी का एक दवा कारोबारी बताया जा रहा है।
गिरोह की योजना लूटी गई दवाइयों को मोतिहारी ले जाकर ठिकाने लगाने की थी। पुलिस ने ट्रक, उसमें लदी दवाइयां, दो लोडेड हथियार और लग्जरी कार जब्त कर ली है। एसएसपी ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल लाखों की संपत्ति बच गई, बल्कि दो मासूमों (चालक और खलासी) की जान भी सुरक्षित रही।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.