रोहतक में सरकारी सिस्टम की लापरवाही के कारण बास्केट बॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हार्दिक राठी के मौत के मामले में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की शिकायत पर लोकसभा अध्यक्ष अध्यक्ष ओम बिरला ने संज्ञान लिया है।
इस मामले में संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) कमेटी के संयुक्त सचिव को तत्काल तलब करते हुए देशभर के सांसदों को आमंत्रित कर स्पीकर की अध्यक्षता में जल्द राष्ट्रीय बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सचिव को रोहतक के जिला उपायुक्त से बात करके मामले की जांच करवाकर रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंपने को कहा है। यह जानकारी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया को दी। प्रतिनिधिमंडल में सांसद जय प्रकाश व सांसद वरुण मुलाना भी शामिल रहे।
दीपेंद्र हुड्डा के मुताबिक आमंत्रित सांसदों की बैठक के माध्यम से एमपीलैड के क्रियान्वयन के लिए नए दिशा-निर्देश व नियम बनाए जाने की मांग की गई है। देश में सांसद निधि के क्रियान्वयन में देरी के लिए जवाबदेही तय हो सके। दीपेंद्र ने कहा कि लाखनमाजरा स्टेडियम की मरम्मत के लिए सांसद निधि से तीन साल पहले उन्होंने 18.50 लाख रुपये दिए थे, जिसे खर्च कर मरम्मत नहीं कराने के कारण हार्दिक की जान चली गई। इस मामले में अफसरों पर आपराधिक लापरवाही तय हो।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.