नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड में अधिकारियों के साथ बैठक करते आईडीसी दीपक कुमार।
सड़कों की भीड़भाड़ से बचाकर कच्चा और तैयार मॉल कंपनियों और बाजार तक पहुंचाने के लिए प्राधिकरण सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान (सीएलपी) तैयार कर रहा है। इस प्लान के लिए नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड में दो कंपनियों ने अपना प्रजेंटेशन दिया।
इसमें एसपीए ( स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट) नई दिल्ली व आईआईटी, रुड़की है। प्रजेंटेशन के आधार पर किसी एक कंपनी का चयन करने को कहा गया। चयनित होने वाली कंपनी के साथ प्राधिकरण एमओयू करेगा। ये प्लान नोएडा की 10 हजार इंडस्ट्री को लेकर तैयार किया जाएगा।
यह पहल ऐसे समय में की गई है जब शहर में तेजी से निवेश बढ़ रहा है और भविष्य में इस प्लान की कारोबारियों की जरूरत होगी। ताकि लॉजिस्टिक परिवहन में किसी प्रकार की अड़चन नहीं आए। ये प्लान एक सलाहकार कंपनी तैयार करेगी। इससे करीब 10 हजार से ज्यादा फैक्ट्रियों को फायदा होगा। इसके अलावा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कार्गो सेवा में इसका फायदा होगा। क्या होगी प्लानिंग इस प्लान के तहत उन सड़कों की पहचान की जाएगी, जिससे सबसे ज्यादा लॉजिस्टिक आता जाता है। वेयर हाउस, बाज़ार और इंडस्ट्री जोन का एक मैप तैयार किया जाएगा। लॉजिस्टिक लाने ले जाने के लिए ट्रक आवाजाही , बेहतर पार्किंग और लोडिंग-अनलोडिंग सुविधाओं जैसे उपाय सुझाए जाएंगे।
अभी नहीं है कोई प्लान वर्तमान में नोएडा में ट्रकों की आवाजाही के लिए कोई मैनेजमेंट प्लान नहीं है। जिससे अक्सर भारी वाहन आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में घुस जाते हैं। इससे यातायात जाम और लोगों को खासी दिक्कत होती है। सीएलपी नॉन पीक आवर में भारी वाहनों की आवाजाही को निर्धारित करके, लॉजिस्टिक गतिविधियों के लिए क्षेत्रों को चिह्नित करेगा।
एनएलपी को अपनाकर बनेगा प्लान नोएडा नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी (एनएलपी) को अपनाकर ही शहर का सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान (सीएलपी) बनाएगी। इसके तहत माल ढुलाई भागीदारी समिति (एफपीसी) का गठन किया जाएगा। इन समितियों में सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत, लॉजिस्टिक्स प्रदाता और शैक्षणिक विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो सामूहिक रूप से अलग-अलग क्षेत्रों जैसे ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मास्यूटिक्स के लिए विशेष कार्य योजनाएं बनाएंगे।
नीयत यातायात से प्रदूषण होगा कम नए प्लान के तहत शहर के प्रमुख रास्तों पर लॉजिस्टिक एक नीयत ढंग से चलेगा। जिससे सड़कों पर वायु प्रदूषण कम होगा और यातायात जाम भी नहीं होगा। प्लान तैयार करने के बाद प्राधिकरण इसे नोएडा में लागू करेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.