गोगरी बाजार में लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक.
गोगरी प्रखंड के गोगरी बाजार स्थित अशोक यादव के आवास पर बुधवार शाम लोजपा (रामविलास) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ।
बैठक में लोजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर कई नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
मनीष सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार में देश और राज्य का विकास हो रहा है। लोजपा (रामविलास) जनता के हितों के लिए पूरी मुस्तैदी से खड़ी है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार अपने विधायकों और सांसदों को जनता के विकास के लिए कार्य करने का निर्देश देते रहते हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक परिवार की तरह एकजुट होकर खगड़िया के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई पदाधिकारी या व्यक्ति जनहित में कार्य न करे तो उसकी सूचना दें।
प्रखंड अध्यक्ष बमबम झा ने कहा कि गोगरी प्रखंड के कार्यकर्ता पूरी तरह से लोजपा के साथ हैं और एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि नए कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियों का अच्छी तरह निर्वहन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रखंड वरीय उपाध्यक्ष अशोक यादव, धर्मेंद्र पासवान, जयजय यादव, धर्मेंद्र पटेल, सौरभ यादव सहित कई अन्य लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.