भास्कर न्यूज |सालमारी| आजमनगर । कुरसेला अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी में पुलिस ने कुल 101 लीटर अवैध शराब व बीयर बरामद की है, जबकि तस्करी और सेवन के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बलिया बेलौन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फुटानी चौक (मीनापुर) के पास घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी के दौरान रोहिया निवासी बिष्णु कुमार मंडल के पास से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष मो. शाहिद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। वहीं आजमनगर पुलिस ने बैरिया महानंदा घाट के पास कार्रवाई करते हुए 35 लीटर विदेशी बीयर जब्त की। थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में एसआई आर्यन कुमार की टीम ने घेराबंदी कर बौला टोला निवासी विनोद कुमार सिंह और करण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर बंगाल से शराब की खेप लेकर आ रहे थे। कुरसेला पुलिस ने शनिवार की रात विशेष अभियान चलाकर 51 लीटर देसी शराब बरामद की। डुमरिया गांव से 16 लीटर शराब के साथ सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.