शेखपुरा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के फिरंगीबीघा गांव में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में दो होमगार्ड जवान घायल हो गए और उत्पाद विभाग का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया। जैसे ही टीम आरोपी को लेकर वापस लौट रही थी, ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। इस हमले में होमगार्ड जवान अरुण कुमार और सोनू कुमार घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार के इन 20 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, राहगीर परेशान; दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड
हमले के दौरान ग्रामीणों ने पकड़े गए शराब तस्कर को छुड़ा लिया, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उपद्रवियों ने उत्पाद विभाग के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
15 अज्ञात आरोपियों को शामिल किया गया
इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद इमरान ने बताया कि छापेमारी पूरी तरह गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। कार्रवाई के दौरान टीम पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। घटना के बाद उत्पाद विभाग ने शेखपुरा टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में 10 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों को शामिल किया गया है। नामजद आरोपियों में संतोष यादव, सुनील यादव, दुलारचंद यादव, महेश यादव समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
सदर अस्पताल में भर्ती घायल जवान

सदर अस्पताल में भर्ती घायल जवान

सदर अस्पताल में भर्ती घायल जवान
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.