लक्सर-देहरादून और लक्सर-सहारनपुर रेलखंड पर मरम्मत और सुधार से संबंधित कार्यों के कारण सोमवार को ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। इस दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों के निरस्त और देरी से चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कार्य के कारण अमृतसर-देहरादून व सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर और हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहीं। 14114 देहरादून – सूबेदारगंज एक्सप्रेस और 14119 काठगोदाम – देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को लक्सर में शॉर्ट टर्मिनेट कर यहीं से वापस रवाना किया गया।
इस दौरान हरिद्वार और रुड़की आवागमन के लिए यात्रियों को बस और टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। वहीं, 15011 लखनऊ – चंडीगढ़़ एक्सप्रेस ट्रेन को गजरौला, मेरठ सिटी, सहारनपुर मार्ग से संचालित किया गया। कुछ ट्रेनों को 60 से 180 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया गया। इससे यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से गंतव्य तक पहुंचीं।
वहीं, लंबी दूरी की कई ट्रेनें भी सोमवार को अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। ट्रेनों के निरस्त और देरी से चलने के कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.